Buy Shop

16 December, 2025

Barbecue Grill for Food Grilling in Winter

 नमस्ते ,

        जाड़े के इन दिनों में, जैसे की मैं खाना बनाने का शौक रखता हूं तो ऐसे में एक BBQ ग्रिल को लेने का बड़ा मन करता है तो आज की इस लेख में हम जानेंगे कि कौन से Barbecue Grill लेना चाहिए और उसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए |

बारबेक्यू ग्रिल (Barbecue Grill) का उपयोग खाना पकाने, खास तौर पर ग्रिलिंग (grilling) के लिए किया जाता है।

यह आमतौर पर मांस (meat) जैसे पसली, चिकन, सॉसेज, और स्टेक को पकाने के लिए इस्तेमाल होता है, जिससे उन्हें धुएँ वाला स्वाद (smoky flavor) और ग्रिल के निशान (grill marks) मिलते हैं। 
लेकिन इसमें आप वेजीटेरियन खाने जैसे पनीर टिक्का, मक्का वगैरह को भी ग्रिल कर सकते हैं और उसका लुफ्त उठा सकते हैं | 




यहाँ इसके कुछ मुख्य उपयोग दिए गए हैं:

 मुख्य उपयोग (Main Uses)
ग्रिल्ड व्यंजन (Grilled Dishes): मांस, चिकन, मछली (सी-फूड), और कबाब को ग्रिल करने के लिए।

शाकाहारी भोजन (Vegetarian Food): सब्जियां, जैसे मकई के भुट्टे, शिमला मिर्च, मशरूम, आलू, पनीर टिक्का, बैगन का भर्ता आदि  को ग्रिल करने के लिए।

साइड डिश और फल (Side Dishes & Fruits): अनानास के स्लाइस, शकरकंद, और ब्रेड को एक अनोखे स्वाद के लिए ग्रिल किया जा सकता है।

बारबेक्यू के लाभ (Benefits of Barbecue)

जूनून (Passion ) - ये मेरे खाना पकाने के जूनून को बढ़ाता है | मुझे अच्छा लगता है जब मैं अपने खाने पकाने के तरीकों में वृद्धि करता हूँ | 


स्वाद बढ़ाना (Enhanced Flavor): धुएँ की सुगंध और हल्के जले हुए निशान खाने में एक अलग गहराई और समृद्धि जोड़ते हैं और जो उस खाने का अलग रंग और स्वाद निकलकर आता है | उसको एक खाने वाला व्यक्ति ही समझ सकता है | 

स्वस्थ खाना पकाना (Healthier Cooking)- ग्रिल में देखा जाये तो नार्मल खाना पकाने की तुलना में तेल कम लगता है | साथ ही ग्रिलिंग से मांस की अतिरिक्त चर्बी (fat) बाहर निकल जाती है।

सामाजिक जुड़ाव (Social Connection): यह दोस्तों और परिवार के साथ ग्रिल के आसपास इकट्ठा होने और यादगार पल बनाने का एक शानदार तरीका है। परिवार वाले जब आपके पकाये हुए खाने का ब्रेसब्री से इंतज़ार कर रहे होते है वो पल शानदार और यादगार होते हैं | 

आउटडोर डाइनिंग (Outdoor Dining): खुली हवा और धूप में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया जा सकता है।
 

ग्रिल के प्रकार (Types of Grills)
बाज़ार में मुख्य रूप से तीन प्रकार की ग्रिल मिलती हैं:

चारकोल बारबेक्यू ग्रिल (Charcoal BBQ Grill): इसमें कोयले (चारकोल) का उपयोग होता है, जो खाने को बेहतरीन धुएँ वाला स्वाद देता है।

इलेक्ट्रिकल बारबेक्यू ग्रिल (Electrical BBQ Grill): बिजली से चलती है, उपयोग और सफाई में आसान होती है, अक्सर घर के अंदर (इंडोर) के लिए भी उपयुक्त होती है।

गैस-ईंधन वाली बारबेक्यू ग्रिल (Gas-fueled BBQ Grill): प्रोपेन या प्राकृतिक गैस का उपयोग होता है, तापमान नियंत्रण (temperature control) आसान होता है। 

तो यहाँ कुछ बारबेक्यू ग्रिल के कुछ लिंक्स दे रहा हूँ अगर आप ऑनलाइन खरीदने की सोच रहे है तो आप उन्हें देख सकते हैं -



Backyard Charcoal Grill Barbequehttps://amzn.to/45aHYSW

Foldable BBQ - https://amzn.to/3MC1YHW

BBQ Grill Net Basket - https://amzn.to/4595Vdm

Electric Barbeque Grill - https://amzn.to/3N2LV5Z 


#barbecue #grill #bbq

 

अंत में, मैं मुकुल आपसे किसी और लेख में मिलता हूँ | मेरे साथ बने रहिएगा 

नमस्ते |  

 

बारबेक्यू ग्रिल से जुड़ी कुछ वीडियो - 

 

 

 

30 October, 2025

Dry and Dull Hair

 क्या आपके सिर के बाल भी Dry और Dull हो चुके हैं ?

     आजकल के समय में बालों में ज्यादा कलर करने की वजह से और मौसमी समस्याओं जैसे वातावरण में नमी, पॉल्यूशन प्रदूषण और UV लाइट की वजह से बाल अक्सर ड्राई और dull से हो जाते हैं | तो ऐसे में इनसे बचने के लिए आप कई तरह के घरेलू और बाज़ार के प्रोडक्ट उपयोग कर सकते है | ऐसे में एक बढ़िया शैंपू कंडीशनर आपको लेना चाहिए जिससे आपकी बालों की dullness और ड्राइनेस कम हो सके | तो आज हम एक ऐसी ही प्रोडक्ट के बारे में देखने हैं जिसमे एक शैम्पू, एक हेयर रिपेयर मास्क और एक हेयर प्रोटेक्शन सीरम है |  जो स्पेशली dull बालों के लिए ही बनाया गया है | लेकिन याद रखें हम इसकी कोई गारंटी नहीं दे रहे है कि यह आपके बालों को सूट ही करेगा लेकिन यह प्रोडक्ट स्पेशली ड्राई और डल बालों के लिए बनाया गया है इसलिए हम इसके बारे में आपको बता रहे हैं | आप इसे एक बार इस्तेमाल करके देख सकते हैं और हमें जरूर बताइएगा कि आपके लिए यह अच्छा रहा या नहीं | तो सबसे पहले इसमें है शैम्पू - 

iluvia Sulfate Free Shampoo

तो इलुविआ सल्फेट फ्री शैम्पू आपके डैमेज हेयर और सेंसिटिव स्कैल्प को ड्राई और डलनेस से प्रोटेक्ट रखता है | यह सल्फेट फ्री शैंपू है और इसका फार्मूला pH Balanced है | तो आपने बालों को इससे शैम्पू करके जरूर देखें | 

 

 

Shampoo लिंक देखें - https://amzn.to/3JnCA7A

iluvia Hair Repair Mask 

शैम्पू के बाद बालों में इलुविआ हेयर रिपेयर मास्क को लगा सकते हैं और 2-3 मिनट के बाद पानी से धो लें | यह मास्क मदद करता है बालों को फिर से रिपेयर करने में | साथ ही नमी आदि से बचाता हैऔर उन्हें frizz फ्री बनाता है | 


Repair Mask - https://amzn.to/4oIzlXh


Iluvia Hair Protection Liquid Serum

उसके बाद आप अपने हल्के गीले बालों में इलुविआ हेयर प्रोटेक्शन सीरम को लगा सकते हैं | यह आपके बालों को हीट से बचाता हैजैसे आप हेयर ड्रायर का उपयोग करते है या बालों को स्ट्रैट करते है | साथ ही उन्हें humidity नमी, UV light और प्रदूषण से भी बचाता है |

 

Protection Serum - https://amzn.to/43EdHLx

 

तो अगर आपके सिर के बाल भी काफी dull और dry हो चुके है | तो आप भी इस प्रोडक्ट को एक बार use करके देख सकते है | इस लेख में इसके amazon इंडिया के कुछ लिंक दिए गए है | आप वहाँ से इसे देख सकते है |

 

धन्यवाद..
Thank You
DISCLAIMER: मैं अमेज़ॅन एसोसिएट्स प्रोग्राम में भागीदार हूं और इसमें अधिकांश उत्पाद लिंक अमेज़ॅन से सम्बंधित लिंक हैं, आप यहाँ से बिना किसी अतिरिक्त लागत दिए कोई आइटम खरीदने का निर्णय लेते हैं तो मैं एक छोटा कमीशन कमाता हूं। समर्थन के लिए धन्यवाद!!
 

 इन्हें Amazon  से खरीदें https://amzn.to/47iPCfP

18 August, 2025

Sony ZV-E10 II in 2025

क्या वर्ष 2025 में Sony ZV-E10 II कैमरा खरीदना सही रहेगा?


Sony कंपनी ने 2024 में अपने लोकप्रिय व्लॉगिंग कैमरा ZV-E10 का अगला संस्करण, Sony ZV-E10 II (मार्क 2), अगस्त 2024 में लॉन्च किया। अभी 2025 में, इसकी कीमतों में अभी ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स पर कुछ कमी देखने को मिली है जिस कारण यह कैमरा व्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच काफी चर्चा में है। इसकी बॉडी की MRP 94990 भारतीय रुपयों में है | लेकिन ऑनलाइन साइड पर यह अभी लगभग 75989 रुपयों में मिल जा रहा है | वही ऑनलाइन सेल्स और कार्ड डिस्काउंट के बाद और भी सस्ता लगभग 71, 72 हजार के आस पास सेल्स के दौरान इसकी बॉडी देखने को मिल जा रही है | तो ऐसे में इन कीमतों पर क्या वर्ष 2025 में Sony ZV-E10 m2 कैमरा खरीदना सही रहेगा? आइए जानते हैं कि यह कैमरा कितना खास है और 2025 में इसे खरीदना कितना फायदेमंद होगा।



प्रमुख विशेषताएँ (Features)


बेहतर सेंसर और प्रोसेसर: इस कैमरे ZV-E10 II में 26-मेगापिक्सल का APS-C Exmor R CMOS सेंसर और BIONZ XR इमेज प्रोसेसिंग इंजन मिलता है। यह अपग्रेड बेहतर इमेज क्वालिटी, कम रोशनी में बेहतर प्रदर्शन और कम शोर सुनिश्चित करता है।

4K 60p रिकॉर्डिंग: इसका सबसे बड़ा अपग्रेड 4K वीडियो को 60p पर रिकॉर्ड करने की क्षमता है। पिछला मॉडल 4K में 30fps तक ही रिकॉर्ड कर पाता था। यह 10-बिट 4:2:2 रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे आपको कलर ग्रेडिंग में बहुत अधिक लचीलापन मिलता है। इसकी 4K 60p रिकॉर्डिंग 5.6K ओवर सैंपलिंग से ली गयी है | वही
4K 30p तक की रिकॉर्डिंग 6K ओवर सैंपलिंग से ली गयी है | 4K 60p पर और डिजिटल स्टेबिलाइजेशन पर वीडियो क्रॉप हो जाती है | साथ ही इसमें FHD वीडियो 120p पर शूट कर सकते है | जिससे आपको 5x तक स्लो मोशन वीडियो मिल जाता है |

ऑटोफोकस: ZV-E10 II में रियल-टाइम ट्रैकिंग के साथ 759-पॉइंट का फास्ट-हाइब्रिड ऑटोफोकस सिस्टम मिलता है। यह लोगों, जानवरों और पक्षियों की आंखों को ट्रैक कर सकता है, जिससे व्लॉगिंग और वीडियोग्राफी के लिए यह बेहद उपयोगी है।

Product Showcase Setting: sony के इस कैमरा में आपको
Product Showcase मोड मिल जाता है | इसमें यह चेहरे से फोकस हटाकर सामने रखे प्रोडक्ट पर फोकस ले आता है। अगर आप कोई प्रोडक्ट शो कर रहे है या प्रोडक्ट की अनबॉक्सिंग वीडियो आदि बनाते है तो वह यह मोड बहुत सहायक साबित होता है | 

Background defocus:  इसमें एक बटन के प्रेस पर आप बैकग्राउंड को ब्लर या शार्प कर सकते हैं। इसे आप Bokeh Switch भी कह सकते है |

Cinematic Vlog Setting: इसमें आप सिनेमेटिक व्लॉग वीडियो बना सकते है | इसमें सिनेमाई लुक के लिए 2.35:1 और 24fps पर रिकॉर्ड करता है। वही आपको 10 क्रिएटिव लुक आपको प्रीसेट के रूप में मिल जाते है जिसे आप अपने सीन के आधार पर उपयोग कर सकते है | 

कीमत और उपलब्धता (Price and Availability)

 
2025 में, ZV-E10 II भारत में लगभग ₹75,990 से शुरुआत कीमत पर उपलब्ध है। यह कैमरा बॉडी-ओनली और किट लेंस (16-50mm) के साथ दोनों ही विकल्पों में आता है। इसमें जो किट लेंस दिया गया है वह E3.5-5.6/PZ 16-50 OSS II नया वर्जन है जिससे इस लेंस में अब ज़ूम करने के साथ-साथ ऑटोफोकस काम करता है | कई ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर इस पर कई ऑफर्स और सेल भी चलती है जिनका आप लाभ उठा सकते हैं ।

क्या इसे 2025 में खरीदना चाहिए? (Should you buy it in 2025?)

 
अगर आप एक व्लॉगर या कंटेंट क्रिएटर हैं तथा आप मैन काम वीडियो बनाना है और 2025 में एक नया कैमरा लेने की सोच रहे हैं, तो Sony ZV-E10 II एक उत्कृष्ट विकल्प है। इसमें 4K 60p रिकॉर्डिंग और बेहतर ऑटोफोकस। हालाँकि, इसमें इन-बॉडी इमेज स्टेबिलाइजेशन (IBIS) नहीं है, जिसका मतलब है कि वीडियो को स्थिर करने के लिए आपको गिम्बल या डिजिटल स्टेबिलाइजेशन पर निर्भर रहना पड़ेगा ।
अगर आप एक फोटोग्राफी कैमरा ढूढ़ रहे हैं तो इसमें EVF यानि इलेक्ट्रॉनिक व्यू फाइंडर भी नहीं है | तो आप फोटोग्राफी के लिए सोनी के अन्य मॉडल जैसे a6700, a6600 और a6400 को अपने बजट के अनुसार या फुल फ्रेम में a7m3 आदि को देख सकते हैं |  

संक्षेप में, यह एक ऐसा कैमरा है जो बेहतरीन वीडियो क्वालिटी और व्लॉगिंग-केंद्रित फीचर्स के साथ आता है, जो इसे क्रिएटर्स के लिए एक मजबूत दावेदार बनाता है।

ZV-E10 II की विशेषताओं और उपयोग के बारे में अधिक जानकारी के लिए, आप यह वीडियो देख सकते हैं।


 

 

 

links-
Sony ZV-E10 m2 - https://amzn.to/4oCqgjF
Sony a6700 - https://amzn.to/412LSeJ

Lens
Sigma 18-50mm F2.8 for Sony - https://amzn.to/45cN41K 

Tamron 17-70Mm F/2.8 - https://amzn.to/4lmWqgc

other brand camera
Fujifilm X-M5 - https://amzn.to/45FMSIp
Canon R50 V - https://amzn.to/41Jkh2v

action camera
Dji osmo 360 - https://amzn.to/4or8UWR

memory card
SanDisk Extreme Pro 256GB - https://amzn.to/47loCMY

note:- जब आप इन 
affiliate links से कोई उत्पाद खरीदते हैं तो मुझे थोड़ा सा कमीशन मिलता है। धन्यवाद। I got little bit commission when you purchase some product with these affiliate links.
Thank You.

 


11 August, 2025

Sony a6600 camera in 2025

क्या Sony a6600 camera 2025 में ख़रीदा जा सकता है?


Sony a6600, जो वर्ष 2019 में लॉन्च हुआ था, सोनी की APS-C mirrorless कैमरा लाइनअप में एक प्रमुख मॉडल है। वर्ष 2025 में, जब नए और उन्नत कैमरे बाजार में आ गए हैं, तो यह सवाल उठता है कि क्या a6600 अभी भी खरीदने लायक कैमरा है? इस लेख में, हम 2025 में Sony a6600 का एक विश्लेषण करेंगे, इसकी विशेषताओं, कीमत, और प्रतिस्पर्धियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे और देखेंगे यह कैमरा क्या अभी भी खरीदना ठीक रहेगा या नहीं |



Sony a6600 की मुख्य विशेषताएं

शानदार ऑटोफोकस: Sony a6600 अपने फास्ट और विश्वसनीय ऑटोफोकस के लिए जाना जाता है। इसमें 425 फेज-डिटेक्शन और 425 कंट्रास्ट-डिटेक्शन ऑटोफोकस पॉइंट दिए गए हैं जो लगभग पूरे सेंसर को कवर करते हैं। इसका रियल-टाइम आई-AF मनुष्य और जानवर दोनों के लिए काम करता है और साथ ही रियल-टाइम ट्रैकिंग इसे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों के लिए एक अनुकूल कैमरा बनाता है।

इन-बॉडी इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (IBIS):
Sony a6600 में 5-एक्सिस IBIS है, यह उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण होता है जो हैंडहेल्ड शूटिंग करते हैं या कम रोशनी में काम करते हैं। IBIS की वजह से फोटो और वीडियो में बिना ब्लर के स्मूथ बनती है यह बिना स्टेबिलाइज़ेशन वाले लेंस के साथ भी स्थिर शॉट्स और वीडियो रिकॉर्ड करने में मदद करता है।

बड़ी बैटरी लाइफ: यह कैमरा फुल-फ्रेम Sony कैमरों वाली NP-FZ100 बैटरी का उपयोग करता है, जो इसे अच्छी बैटरी लाइफ देता है। यह बिना चार्ज किए लंबे समय तक शूटिंग करने की सुविधा प्रदान करता है, जो विशेष रूप से वीडियोग्राफरों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए महत्वपूर्ण है।

 



4K वीडियो रिकॉर्डिंग: Sony a6600 एक 24.2 मेगापिक्सल CMOS sensor कैमरा है| यह UHD 4K वीडियो रिकॉर्ड 30p पर कर सकता है, जिसमें 6K ओवरसैंपलिंग का उपयोग किया जाता है। इसमें HLG और S-Log3 गामा प्रोफाइल भी हैं, जो पोस्ट-प्रोडक्शन में अधिक फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करते हैं। लेकिन यह 8 bit कलर को ही सपोर्ट करता है | वही S-Log3 गामा प्रोफाइल 14 stop तक डायनामिक रेंज प्रदान करता है |

टिकाऊ बॉडी: a6600 एक मैग्नीशियम-अलॉय बॉडी के साथ आता है जो धूल और नमी प्रतिरोधी है। इसका मजबूत निर्माण इसे कठिन परिस्थितियों में भी उपयोग के लिए उपयुक्त बनाता है। वही इसकी ग्रिप बड़े और भारी लेंस को पकड़ने में अच्छा सपोर्ट प्रदान करती है | 



2025 में इसकी कीमत और प्रतिस्पर्धी

2025 में, Sony a6600 की कीमत में कुछ उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है, खासकर नए मॉडलों के लॉन्च के बाद। इसकी बॉडी की कीमत ऑनलाइन साइट्स पर ऑफर के दौरान लगभग ₹60,000 या कभी-कभी उससे कम भी देखने को मिल जाती है बाकी लेंस के साथ यह अलग-अलग ऑफर्स और किट लेंस पर निर्भर करती है।

इसके
Sony में प्रमुख प्रतिस्पर्धियों में Sony a6700 और Sony ZV-E10 m2 जैसे नए मॉडल शामिल हैं।

Sony a6700: यह a6600 का सीधा उत्तराधिकारी है, जो उन्नत सेंसर, बेहतर वीडियो स्पेसिफिकेशन्स (4K 120fps) और बेहतर एर्गोनॉमिक्स प्रदान करता है। लेकिन इसकी बॉडी की कीमत अभी 1 लाख रुपये से अधिक है | अगर आपका बजट उतना है तो आपको यही कैमरा लेना चाहिए | Link - https://amzn.to/412LSeJ

Sony ZV-E10 m2: यह कैमरा व्लॉगर और वीडियो को ध्यान में रख कर बनाया गया है | इसमें आपको 4K 4.2.2 10 bit कलर्स में वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिल जाता है | और 4K 60p तक यह कैमरा वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है | लेकिन इसमें IBIS नहीं है तो आपको digital stabilization का ही सहारा लेना पड़ता है | वही इसमें EVF भी नहीं है अगर आपका मैन उद्देश्य सिर्फ वीडियो बनाना है तो आप इस कैमरे को ले सकते हैं |  Link - https://amzn.to/4oCqgjF

निष्कर्ष

2025 में Sony a6600 खरीदना अभी भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो एक प्रीमियम APS-C कैमरा चाहते हैं और जिनके पास बजट की थोड़ी कमी है। इसका शानदार ऑटोफोकस, IBIS, और लंबी बैटरी लाइफ इसे एक मजबूत दावेदार बनाती है। हालाँकि, यदि आपका बजट थोड़ा अधिक है और आप नवीनतम तकनीकों, बेहतर वीडियो क्षमताओं (जैसे 4K 120fps) और उन्नत एर्गोनॉमिक्स चाहते हैं, तो Sony a6700 या अन्य नए मॉडल एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

संक्षेप में, यदि आप एक विश्वसनीय, शक्तिशाली और टिकाऊ APS-C कैमरा ढूंढ रहे हैं जो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों में अच्छा प्रदर्शन करे, तो Sony a6600 2025 में भी एक विचारणीय विकल्प है। लेकिन खरीदने से पहले, अपनी विशिष्ट ज़रूरतों और बजट के आधार पर इसके नए प्रतिस्पर्धियों के साथ तुलना करना महत्वपूर्ण है।

Some amazon India buying links-


Lens
Sigma 18-50mm F2.8 for Sony - https://amzn.to/45cN41K
Tamron 17-70Mm F/2.8 - https://amzn.to/4lmWqgc

other brand camera
Fujifilm X-M5 - https://amzn.to/45FMSIp

action camera
Dji osmo 360 - https://amzn.to/4or8UWR

memory card
SanDisk Extreme Pro 256GB - https://amzn.to/47loCMY

 नोट -इस पोस्ट में दिए गए buying links amazon affiliate links है | अगर आप उनमे क्लिक करके कुछ खरीदते हैं तो इसका मुझे कुछ कमीशन मिलता है | धन्यवाद |

 

 

10 August, 2025

dji OSMO 360 camera

New dji OSMO 360 camera 

तो आख़िरकार 31 जुलाई 2025 को dji कंपनी का dji osmo 360 कैमरा रिलीज़ हो चूका है | यह इनका पहला 360 कैप्चर करने वाला एक्शन कैमरा है | अगर आप एक ऐसे कैमरे की तलाश कर रहे हैं जो न सिर्फ आपके आमने-सामने की दुनिया को कैप्चर करे, बल्कि चारों तरफ 360 डिग्री में हर एक चीज़ को एक ही फ्रेम में कैद कर सके? तो आपको इस dji osmo 360 कैमरे को ध्यान में रखना चाहिए |

 


 

मुख्य विशेषताएं:

डीजेआई ओस्मो 360 कई उन्नत सुविधाओं के साथ आता है जो इसे खास बनाती हैं:

सेंसर: इसमें 1/1.1-इंच के दो CMOS सेंसर लगे हैं, जिन्हें विशेष रूप से 360-डिग्री फुटेज के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये आयताकार सेंसर पारंपरिक सेंसर की तुलना में 25% अधिक उपयोगिता प्रदान करते हैं।

वीडियो रिकॉर्डिंग: यह कैमरा 8K @ 50fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आता है, जो इस सेगमेंट में एक महत्वपूर्ण कदम है। सिंगल लेंस मोड में यह 5K @ 30fps तक शूट कर सकता है।

Stabilization: HorizonSteady और RockSteady 3.0 जैसी उन्नत स्टेबिलाइजेशन तकनीकें यह सुनिश्चित करती हैं कि आपकी फुटेज हर स्थिति में सॉफ्ट और स्थिर रहे, चाहे आप कितनी भी तेज गति से चल रहे हों।

फोटो क्षमताएं: यह ओस्मो 360, 120MP तक की पैनोरमिक फोटो खींच सकता है, जबकि सिंगल लेंस मोड में 30.72MP की तस्वीरें ली जा सकती हैं।

ऑडियो: इसमें 4 इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिए गए हैं, साथ ही यह dji Mic को भी सपोर्ट करता है और बहुत अच्छे से काम करता है, जिससे आपको बेहतरीन गुणवत्ता वाली ऑडियो रिकॉर्डिंग मिल जाती है।

बैटरी और स्टोरेज: इसकी बैटरी लगभग 100 मिनट तक 8K @ 30fps पर रिकॉर्डिंग कर सकती है। अगर आपके पास dji action 5 pro की बैटरी है तो वह इसमें भी लग जाती है | साथ ही इसमें 128GB का इंटरनल स्टोरेज है, जिसमें से आप लगभग 105GB का उपयोग कर सकते है और इसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा और बढ़ाया जा सकता है।

इनविजिबल सेल्फी स्टिक: यह फीचर 360-डिग्री फुटेज से सेल्फी स्टिक को स्वचालित रूप से हटा देता है, जिससे ऐसा लगता है कि कैमरा हवा में तैर रहा है।

वॉइस और जेस्चर कंट्रोल: आप इसे अपनी आवाज़ या हाथों के इशारों से भी नियंत्रित कर सकते हैं, जिससे हैंड्स-फ्री ऑपरेशन संभव हो पाता है।

रंग की गहराई: 10-बिट कलर डेप्थ के साथ d log M का सपोर्ट मिलता है यही आप पोस्ट-प्रोडक्शन में कलर ग्रेडिंग करते है तो उसमें आपको यह अधिक लचीलापन प्रदान करता है।
 

Waterproof: यह IP68 रेटिंग के साथ 10 मीटर तक पानी में भी काम कर सकता है।

 



कीमत और उपलब्धता:

डीजेआई ओस्मो 360 भारत में "एडवेंचर कॉम्बो" के रूप में उपलब्ध है, जिसकी कीमत लगभग ₹54,990 है। इस कॉम्बो में कैमरा, सेल्फी स्टिक, अतिरिक्त बैटरी और एक मल्टीफंक्शनल केस जैसे कई एक्सेसरीज़ शामिल हैं। वही इसके बेस यूनिट की कीमत 44,990 रुपये है | जो कि अन्य 360 कैमरा के मुकाबले कम है|

निष्कर्ष:

डीजेआई ओस्मो 360 अपने मजबूत स्पेसिफिकेशंस और उन्नत सुविधाओं के साथ 360-डिग्री कैमरा बाजार में एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। विशेष रूप से इसके बड़े सेंसर और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमताएं इसे व्लॉगर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती हैं। हालांकि, इसका मुकाबला इंस्टा360 जैसे स्थापित ब्रांडों से है, और अभी gopro का भी नया 360 कैमरा GoPro Max 2 आने वाला है लेकिन डीजेआई का पहला प्रयास ही बहुत प्रभावशाली है और यह 360 कैमरा उनको एक कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है |

 

[Link] - https://amzn.to/3J6PcPU


Insta360 X5 - https://amzn.to/3JdhOa9