Showing posts with label एक्शन कैमरा. Show all posts
Showing posts with label एक्शन कैमरा. Show all posts

07 February, 2021

Insta360 ONE X2 Action Camera

 Insta360 वन एक्स 2 एक्शन कैमरा

Insta360 ONE X2 एक्शन कैमरा एक एक्शन कैमरा है जो 5.7k वीडियो कैप्चर में 360 कैमरा मोडड्यूल लेंस प्रदान करता है।



ख़रीदे या देखे :- https://amzn.to/2YSSSdF


अन्य सामाग्री -

1. Insta360 Invisible Selfie Stick



2. Insta360 ONE X2 Lens Cap



ख़रीदे -






07 December, 2018

DJI Osmo Pocket Camera


डी जे आई ओस्मो पॉकेट, DJI Osmo Pocket, डी जे आई ऑस्मो पॉकेट मेरे विचार, my view on DJI Osmo Pocket 3 axis Stabilized Gimbal Camera गिम्बल कैमरा


डी जे आई ओस्मो पॉकेट 


नमस्ते दोस्तों, आपने Dji Osmo Mobile के बारे में तो सुना ही होगा जो कि एक मोबाइल गिम्बल है और आपको मोबाइल से वीडियो लेते समय 3 axis Stabilization प्रदान करता है | अब कंपनी ने लॉन्च किया है DJI Osmo Pocket जो कि एक 3 axis Stabilized Gimbal Camera है और काफ़ी लाइट और पोर्टेबल है | इस कारण यह ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है | 

DJI Osmo Pocket में आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60 fps पर कर सकते है और वह भी 100 Mb/s के वीडियो बिट रेट पर | कैमरा सेंसर की बात करें तो आपको 12 MP का 1/2.3 inch Sensor Size वाला f/2.0 Aperture और 80 degree FOV कैमरा मिलता है जो FPV mode, Active Track, 3 x 3 Panorama और Motion lapse आदि फीचर्स के साथ आता है |




DJI Osmo Pocket की लम्बाई लगभग 121.9 मिमी है जिसे आप आसानी से अपनी पॉकेट में रख सकते है | साथ ही इसमें 1 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गयी है बैटरी 875 mAh की है और बैटरी लाइफ 140 min का है | इसका वजन लगभग 116 gm है | Micro SD Support 256 GB तक है | वैसे अगर आप Smartphone Adapter के साथ रिकॉर्डिंग करते है तो वीडियो को सीधे फ़ोन मेमोरी में सेव कर सकते है | 

बॉक्स में आपको निम्नलिखित चीज़े मिलती है -

DJI OSMO Pocket
Cover / case
Charging Cable
USB- C Adapter
Lightning Adapter (IOS) Smartphone

DJI Osmo Pocket की कीमत $ 349 है | यह 15 दिसंबर से मिलना शुरू हो जायेगा |  देखना होगा यह INR में कितने में मिलेगा और कब से मिलेगा |

एक्सेसरीज में काफी सारे ऑप्शन है जिन्हें आप अपनी जरुरत के हिसाब से अलग से ख़रीद सकते है | जिनमें निम्नलिखित प्रमुख है -
ND Filter Set 
Waterproof Case
Controller Wheel
Charging Case
Wireless module Extension Rod

कॉम्पिटिशन की बात करें तो इसका मुकाबला GoPro Hero 7 Black से है | 

अंत में यही कहूँगा DJI Osmo Pocket उन वीडियोग्राफर्स के लिए एक अच्छा विकल्प है जो कि वीडियो बनाते समय हल्के, पोर्टेबल गियर का उपयोग करना चाहते है और अच्छी क्वालिटी की Stabilized वीडियो बनाना चाहते हो | आशा करता हूँ आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी |

आप चाहे तो नीचें दिए गए हमारे अमेज़न इंडिया लिंक से कुछ भी ख़रीददारी कर सकते है और इसमें आपको कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं चुकाना पड़ेगा -



नोट:- इस पोस्ट को लिखते समय कुछ ग़लतियाँ हो सकती है | तथा विवरण 100 % सत्य नहीं भी हो सकते है | अगर कोई गलती हो तो आप हमें कमेंट कर बता सकते है | 

धन्यवाद

05 March, 2018

5 Action Camera You Can Buy 2018

5 एक्शन कैमरा जिन्हें आप ख़रीद सकते है 


जैसा की आप जानते है एक्शन कैमरों की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है | इनकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण इनका कम क़ीमत पर एक्शन सीन को फिल्माने की इनकी काबिलियत, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करना, एक्शन सीन को फिल्माते समय कैमरा की टूट-फूट का कम खतरा और अंडरवाटर वीडियोग्राफी आदि अनेक कारण है | आज हम बात कर रहे है 5 ऐसे एक्शन कैमरा की जो अपनी विशेषताओं, दाम और गुण के कारण काफी अच्छे है | अगर आप एक्शन कैमरा ख़रीदने जा रहे है तो आप चाहे तो इनमें से ख़रीद सकते है -

Sony FDR-X3000


एक्शन कैमरा की बात करें तो सोनी एफडीआर-एक्स 3000 अपनी क्वालिटी के कारण एक्शन कैमरों में एक अच्छा विकल्प है | इसमें 8.2 मेगापिक्सल का सेंसर लगा हुआ है | बैटरी के साथ इसका वजन लगभग 114 gm है | इसमें आप 4K रिकॉर्डिंग 30fps पर, Full HD(1080p) रिकॉर्डिंग 120fps पर और HD(720p) रिकॉर्डिंग 240fps पर शूट कर सकते है | यह अंडरवाटर हाउसिंग के साथ आता है | जिससे आप अधिकतम 60 मीटर तक पानी में शूटिंग कर सकते है | इसका एक अन्य मॉडल Sony FDR-X3000R नाम से आता है इन दोनों में लगभग समानता है लेकिन X3000R वाला मॉडल लाइव-व्यू रिमोट किट के साथ आता है |
अन्य एक्शन कैमरों की तुलना में जहाँ लगभग सभी एक्शन कैमरा एक ही बनावट में आते है वही Sony FDR-X3000 एक अलग डिज़ाइन में आता है | साथ ही अन्य एक्शन कैमरा इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन(EIS) के साथ आते है वही सोनी FDR-X3000 ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है जो काफी अच्छा है |


GoPro Hero 6 Black


अगर आपको Sony FDR-X3000 की बनावट पसंद नहीं है या आप 4K वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड करना चाहते है तो आपके लिए गो-प्रो हीरो 6 ब्लैक एक अच्छा विकल्प है | इसमें आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps पर, Full HD (1080p) रिकॉर्डिंग 240 fps पर रिकॉर्ड कर सकते है | इसमें 2 इंच की टच स्क्रीन लगी हुई है | इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) की बात करें तो यह मैक्सिमम 4K 30fps को सपोर्ट करता है | यानी 4K वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड करने पर आपको इमेज स्टेबिलाइजेशन नहीं मिलता है |
जहाँ अन्य एक्शन कैमरों को अंडरवाटर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए केस की जरुरत पड़ती है वही गो-प्रो हीरो 6 बिना केस के भी अंडरवाटर 10 मीटर तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है |



YI 4K +


अगर आप GoPro Hero 6 का विकल्प ढूढ़ रहे है तो आप Yi का 4K प्लस देख सकते है | यह एक्शन कैमरा गो-प्रो हीरो 6 के मुक़ाबले कम कीमत पर उपलब्ध है और साथ ही 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps पर, Full HD (1080p) रिकॉर्डिंग 120fps पर और HD (720p) रिकॉर्डिंग 240fps पर रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है | इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) की बात करे तो यह भी गो-प्रो 6 की तरह मैक्सिमम 4K 30fps को ही सपोर्ट करता है | इसमें 12 मेगापिक्सल सोनी कैमरा सेंसर लगा हुआ है | इसमें 2.2 इंच की टचस्क्रीन लगी हुई है | USB type C एक्सटर्नल माइक्रोफोन की सुविधा भी दी गयी है | वाटरप्रूफ हाउसिंग के साथ आप लगभग 40 मीटर तक अंडरवाटर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है | यह कम दाम में गो प्रो हीरो 6 का एक अच्छा विकल्प है |



GoPro Hero 5 Black


अगर आपको 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जरुरत नहीं है | तो आप गो-प्रो हीरो 5 ब्लैक एक्शन कैमरा देख सकते है | यह आपको 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर, Full HD (1080p) रिकॉर्डिंग 120fps पर और HD (720p) रिकॉर्डिंग 240fps पर रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है | इसमें 12 मेगापिक्सेल कैमरा सेंसर लगा हुआ है | साथ ही 2 इंच की टच स्क्रीन है | JPEG और RAW इमेज रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है | यह बिना केस के भी अंडरवाटर 10 मीटर तक वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा देता है |



Yi 4K


अगर आप गो-प्रो हीरो 5 का विकल्प ढूढ़ रहे है तो आप Yi 4K एक्शन कैमरा देख सकते है | यह आपको 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर, Full HD (1080p) रिकॉर्डिंग 120fps पर और HD (720p) रिकॉर्डिंग 240fps की सुविधा देता है |  इसमें 12 मेगापिक्सल सोनी कैमरा सेंसर लगा हुआ है | इसमें 2.19 इंच की टच स्क्रीन लगी है | इसकी बैटरी 1400 mAh क्षमता की है जो की लगभग 2 घंटे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देती है | अंडरवाटर वीडियोग्राफी के लिए आपको वाटरप्रूफ हाउसिंग केस की जरुरत पड़ती है | यह कम दाम में गो-प्रो हीरो 5 का एक अच्छा विकल्प है |



अंत में यही कहूँगा कि एक्शन कैमरा अपनी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग क़ाबिलियत, सरल उपयोग, अन्य कैमरा के मुकाबले कम दाम और अपने कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के कारण काफी उपयोगी और लाभकारी है | आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा और एक्शन कैमरा खरीदने में यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा | अगर आप एक्शन कैमरा ले रहे है तो आप चाहे तो हमारे नीचे दिए गए लिंक से भी ख़रीद सकते है -