Showing posts with label Camera. Show all posts
Showing posts with label Camera. Show all posts

07 February, 2021

Insta360 ONE X2 Action Camera

 Insta360 वन एक्स 2 एक्शन कैमरा

Insta360 ONE X2 एक्शन कैमरा एक एक्शन कैमरा है जो 5.7k वीडियो कैप्चर में 360 कैमरा मोडड्यूल लेंस प्रदान करता है।



ख़रीदे या देखे :- https://amzn.to/2YSSSdF


अन्य सामाग्री -

1. Insta360 Invisible Selfie Stick



2. Insta360 ONE X2 Lens Cap



ख़रीदे -






16 February, 2019

Canon EOS RP Mirrorless Camera


नया कैनन आर पी मिररलेस कैमरा, New Canon EOS RP Mirrorless Full frame Camera, कैनन आर पी फुल फ्रेम कैमरा, Canon R Series New Camera, कैनन आर सीरीज न्यू कैमरा 

Canon EOS RP

Canon EOS R के बाद  R series का जो नया कैमरा बाज़ार में लॉन्च हुआ है जो कि R series का दूसरा कैमरा है | उसका नाम है - Canon EOS RP यह एक Full frame Mirrorless camera है जो 4K video recording कर सकता है | यह कैमरा EOS R की तुलना में सस्ता है तथा कम वजन का (लगभग 485 ग्राम ) और कॉम्पैक्ट फुल फ्रेम कैमरा है | इस कैमरे की कुछ मुख्य विशेषताएँ निम्न है -

Specifications : Canon EOS RP


इस कैमरे में 26.2 MP का CMOS sensor दिया गया है जो कि कैनन के DIGIC 8 Processor के साथ आता है | इसके साथ Dual Pixel AF दिया गया है और eye detection AF भी कैमरे में है | इस कैमरे में 2.36 million-dot OLED इलेक्ट्रॉनिक व्यू फाइंडर (EVF) दिया गया है | टचस्क्रीन 3 inch की 1.04 million-dots वाली vari angle LCD Display है जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग एंगल पर घूमा सकते है | ISO की बात करें तो इसमें फोटो के लिए 40000 ISO तक की रेंज और वीडियो के लिए 25600 ISO range दी गयी है | यह कैमरा एक समय में 5fps तक (Continuous Burst Shoot) लगातार फोटो खींच सकता है |

यह कैमरा LP-E17 batteries का उपयोग करता है तथा USB चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है | इसके साथ ही कैमरे में WiFi और Bluetooth connectivity का ऑप्शन दिया गया है |

लेंस की बात करें तो इस कैमरा में मुख्य रूप से Canon RF series के Lens का उपयोग होता है | अगर आप के पास Canon EF और EF-S lens है तो आप उन्हें भी adapter mount के जरिए इस कैमरा में यूज़ कर सकते है | अभी आने वाले समय में Canon RF series के कुछ नए लेंस बाजार में आने वाले है |

वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो आप इसमें 4K recording 24fps पर कर सकते है | क़ीमत की बात करें तो इसकी body की क़ीमत लगभग $1300 है और RF 24-105mm F4 L IS USM lens के साथ लगभग $2399 है  | अभी यह कैमरा नया लॉन्च हुआ है और भारतीय बाजारों में इसके मार्च तक आने की संभावना है | देखना होगा की भारतीय बाजारों में इसकी क्या क़ीमत रहती है |

अंत में यही कहूँगा की कैनन ने यह Full Frame Mirrorless कैमरा कम बजट में ग्राहकों तक पहुँचाने की कोशिश की है यह कैमरा उन उपभोगताओं के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो नए हैं या APS-C से फुल फ्रेम की तरफ़ बढ़ना चाहते है | हाँ RF series के कुछ लेंस काफ़ी महँगे हैं |

नोट:- इस पोस्ट को लिखते समय कुछ ग़लतियाँ हो सकती है | तथा विवरण 100 % सत्य नहीं भी हो सकते है | अगर कोई गलती हो तो आप हमें कमेंट कर बता सकते है |

इन्हें भी पढ़े 


अगर आप अक्सर Online Shopping करते हैं तो आप नीचें दिए गए हमारे अमेज़न इंडिया लिंक से जाकर कुछ भी ख़रीददारी कर सकते है इसमें आपको कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं चुकाना पड़ेगा लेकिन इससे हमारी कुछ सहायता ज़रूर हो जाएगी -

पाइये 25% discount on grocery, household supplies, personal care and many more 15-21 Feb 


11 February, 2019

New Panasonic LUMIX S1 and S1R Camera


नए पैनासोनिक लूमिक्स एस वन और एस वन आर कैमरा, New Panasonic LUMIX S1 and S1 R Camera,  न्यू पैनासोनिक फुल फ्रेम मिरर-लेस कैमरा, Panasonic Mirrorless Full Frame S1 and S1R, पैनासोनिक एस सीरीज S1 S1R, Panasonic S series S1 S1R

Panasonic LUMIX S1 and S1R

Panasonic S series के दो नए कैमरा मॉडल बाजार में जल्द ही आने वाले है जिनके नाम Panasonic LUMIX DC-S1 और Panasonic LUMIX DC-S1 R हैं | ये दोनों ही फुल फ्रेम मिरर-लेस कैमरा है | और 4 K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आते है | इन कैमरों की कुछ विशेषताएँ निम्न है -

Panasonic LUMIX S1


पैनासोनिक लूमिक्स एस वन, एक फुल फ्रेम मिरर-लेस कैमरा है जिसमें 24.2 MP का CMOS सेंसर दिया गया है और यह 4 K वीडियो रिकॉर्डिंग 60p/50p पर कर सकता है | इस कैमरे में 5760K-dot OLED इलेक्ट्रॉनिक व्यू फाइंडर दिया गया है साथ ही 3.2inch की 2100K-dot Triaxial Tilt LCD Display दी गयी है | कैमरा 5-axis इन बॉडी स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है | यह कैमरा एक समय में 9fps तक लगातार फोटो खींच कर सकता है | इसकी ISO रेंज 100 से 51200 तक है | मेमोरी की बात करें तो कैमरे में (XQD और SD) के कुल 2 मेमोरी कार्ड स्लॉट दिए गए है | कैमरा को वेदर सील बनाने के लिए डस्ट, स्प्लैश रेसिस्टेंट और फ्रीज रेसिस्टेंट (-10 °C तक ) बनाया गया है |
यह कैमरा संम्भवतः मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल से मिलना शुरू हो जायेगा | पैनासोनिक की वेबसाइट पर इसकी कीमतें कुछ इस प्रकार है LUMIX DC-S1 Body only की क़ीमत $2499.99 और LUMIX DC-S1 Body + 24-105 F4 L mount Lens के साथ $3399.99 डॉलर लगभग है | 

Panasonic LUMIX S1 R


पैनासोनिक लूमिक्स एस वन आर भी एक फुल फ्रेम मिरर-लेस कैमरा है जिसमें 47.3 MP का CMOS सेंसर दिया गया है | यह 4 K वीडियो रिकॉर्डिंग 60p/50p पर कर सकता है | इस कैमरे में भी 5760K-dot OLED इलेक्ट्रॉनिक व्यू फाइंडर दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120fps तक है | साथ ही 3.2inch की 2100K-dot LCD Display, Triaxial Tilt मूविंग एलिमेंट के साथ आती है | कंटीन्यूअस शूटिंग रेट 9fps तक दिया गया है और ISO रेंज 100 से 25600 तक है | यह कैमरा भी ड्यूल मेमोरी कार्ड स्लॉट के साथ आता है | कैमरे में इन बॉडी स्टेबिलाइजेशन दिया गया है | कैमरा को डस्ट, स्प्लैश रेसिस्टेंट और कम तापमान में काम करने के लिए फ्रीज रेसिस्टेंट (-10 °C तक ) बनाया गया है | LUMIX DC-S1 R की अगर आप सिर्फ Body लेते है तो उसकी क़ीमत $3699.99 है और लेंस साथ में लेने पर LUMIX DC-S1 Body + 24-105 F4 L mount Lens के साथ $4599.99 डॉलर लगभग है |

अंत में यही कहूँगा कि पैनासोनिक के एस सीरीज के ये दोनों कैमरे एक अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ आते है | लेंस की बात करे तो कंपनी कई नए L mount Lens भी बाजार में उतारने वाली है | देखना होगा की भारतीय बाज़ारों में इन कैमरों की उपलब्धता कब तक होती है और क़ीमत क्या रहती है | आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा | आप चाहे तो नीचें दिए गए अमेज़न इंडिया लिंक्स से कुछ सामान ख़रीद सकते है -


नोट:- इस पोस्ट को लिखते समय कुछ ग़लतियाँ हो सकती है | तथा विवरण 100 % सत्य नहीं भी हो सकते है | अगर कोई गलती हो तो आप हमें कमेंट कर बता सकते है |


08 March, 2018

Sigma 18-35mm F/1.8 DC HSM Lens

सिग्मा १८-३५ मिमी एफ / १.८ डीसी एच एस एम लेंस 


सबसे पहले तो यह लेंस APS-C क्रॉप सेंसर कैमरा के लिए बना है | अगर आप 18-35 मिमी की शार्ट ज़ूम रेंज और साथ ही f/1.8 के मैक्सिमम अपर्चर का आनंद लेना चाहते है तो आप Sigma 18-35mm F/1.8 DC HSM Lens ले सकते है | क्रॉप सेंसर कैमरा के लिए ज़ूम लेंस में F/1.8 का अपर्चर होना इस लेंस की सबसे बड़ी ख़ासियत है | 

बनावट 


इस लेंस की बनावट काफी अच्छी है | यह लेंस मेंटल का बना है और लेंस माउंट भी मेंटल का है | यह लेंस थोड़ा बड़ा और भारी है | लेंस का वजन लगभग 812 gm है | ज़ूम की बात करें तो 18 से 35 मिमी का इंटरनल ज़ूम सिस्टम है जिसका मतलब ज़ूम कम-ज्यादा करने पर भी लेंस का आकार वही रहता है यानी उसकी लम्बाई नहीं बदलती | यह लेंस फुल टाइम मैन्युअल फोकस लेंस है ऑटोफोकस पर भी आप चाहे तो मैन्युअल फोकस का इस्तेमाल कर सकते है | ऑटोफोकस की बात करें तो यह काफी फ़ास्ट, एक्यूरेट और साइलेंट है | इस लेंस में 9 अपर्चर ब्लेड लगी है | लेंस का फ़िल्टर साइज 72 मिमी  है | साथ ही यह लेंस लेंस-हुड के साथ आता है |



इमेज क्वालिटी 


इस लेंस की इमेज क्वालिटी काफी शार्प है | इसकी मिनिमम फोकसिंग दूरी 28 cm है | f/1.8 के मैक्सिमम अपर्चर होने के कारण यह लेंस लौ लाइट, इंडोर शूटिंग, बैकग्राउंड ब्लर और वीडियोग्राफी के लिए काफी अच्छा है | लेकिन इस लेंस में इमेज स्टेबिलाइजेशन IS का ना होना कुछ लोगों के लिए चिंता का विषय हो सकता है फिर भी यह लेंस इमेज क्वालिटी के मामले में आपको निराश नहीं करता | 

इन्हें भी पढ़े -
                    Sigma 17-50 F/2.8 क्यों है किट लेंस 18-55 का विकल्प 

                    24mm प्राइम लेंस क्यों लें ?

उपयोग 


APS-C कैमरा में 18 मिमी पर f/1.8 का अपर्चर मिलना काफी अच्छी बात है और साथ ही 35 मिमी तक की शार्ट ज़ूम रेंज के साथ | जो आपकी फ़ोटोग्राफ़ी और वीडियोग्राफी वर्क के लिए काफी सहायक है | इस लेंस का उपयोग आप लैंडस्केप फ़ोटोग्राफ़ी, पोर्ट्रेट फ़ोटोग्राफ़ी और जनरल पर्पस फ़ोटोग्राफ़ी में कर सकते है | इमेज स्टेबिलाइजेशन के ना होते हुए भी यह लेंस वीडियोग्राफी के लिए उपयोगी है | 

अंत में यही कहूँगा कि महँगा होते हुए भी यह लेंस आपके फ़ोटोग्राफ़ी और वीडियोग्राफी वर्क के लिए एक अच्छी इन्वेस्टमेंट है | यह लेंस आपको बहुत अच्छी इमेज क्वालिटी देता है | आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा और यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा | अगर आप यह लेंस ले रहे है तो आप नीचे दिए गए लिंक से इसे देख या ख़रीद सकते है | नीचे दिए गए लिंक से ख़रीदने पर आपको कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा लेकिन इससे हमारी कुछ सहायता ज़रूर हो जाएगी |


05 March, 2018

5 Action Camera You Can Buy 2018

5 एक्शन कैमरा जिन्हें आप ख़रीद सकते है 


जैसा की आप जानते है एक्शन कैमरों की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है | इनकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण इनका कम क़ीमत पर एक्शन सीन को फिल्माने की इनकी काबिलियत, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करना, एक्शन सीन को फिल्माते समय कैमरा की टूट-फूट का कम खतरा और अंडरवाटर वीडियोग्राफी आदि अनेक कारण है | आज हम बात कर रहे है 5 ऐसे एक्शन कैमरा की जो अपनी विशेषताओं, दाम और गुण के कारण काफी अच्छे है | अगर आप एक्शन कैमरा ख़रीदने जा रहे है तो आप चाहे तो इनमें से ख़रीद सकते है -

Sony FDR-X3000


एक्शन कैमरा की बात करें तो सोनी एफडीआर-एक्स 3000 अपनी क्वालिटी के कारण एक्शन कैमरों में एक अच्छा विकल्प है | इसमें 8.2 मेगापिक्सल का सेंसर लगा हुआ है | बैटरी के साथ इसका वजन लगभग 114 gm है | इसमें आप 4K रिकॉर्डिंग 30fps पर, Full HD(1080p) रिकॉर्डिंग 120fps पर और HD(720p) रिकॉर्डिंग 240fps पर शूट कर सकते है | यह अंडरवाटर हाउसिंग के साथ आता है | जिससे आप अधिकतम 60 मीटर तक पानी में शूटिंग कर सकते है | इसका एक अन्य मॉडल Sony FDR-X3000R नाम से आता है इन दोनों में लगभग समानता है लेकिन X3000R वाला मॉडल लाइव-व्यू रिमोट किट के साथ आता है |
अन्य एक्शन कैमरों की तुलना में जहाँ लगभग सभी एक्शन कैमरा एक ही बनावट में आते है वही Sony FDR-X3000 एक अलग डिज़ाइन में आता है | साथ ही अन्य एक्शन कैमरा इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन(EIS) के साथ आते है वही सोनी FDR-X3000 ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है जो काफी अच्छा है |


GoPro Hero 6 Black


अगर आपको Sony FDR-X3000 की बनावट पसंद नहीं है या आप 4K वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड करना चाहते है तो आपके लिए गो-प्रो हीरो 6 ब्लैक एक अच्छा विकल्प है | इसमें आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps पर, Full HD (1080p) रिकॉर्डिंग 240 fps पर रिकॉर्ड कर सकते है | इसमें 2 इंच की टच स्क्रीन लगी हुई है | इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) की बात करें तो यह मैक्सिमम 4K 30fps को सपोर्ट करता है | यानी 4K वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड करने पर आपको इमेज स्टेबिलाइजेशन नहीं मिलता है |
जहाँ अन्य एक्शन कैमरों को अंडरवाटर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए केस की जरुरत पड़ती है वही गो-प्रो हीरो 6 बिना केस के भी अंडरवाटर 10 मीटर तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है |



YI 4K +


अगर आप GoPro Hero 6 का विकल्प ढूढ़ रहे है तो आप Yi का 4K प्लस देख सकते है | यह एक्शन कैमरा गो-प्रो हीरो 6 के मुक़ाबले कम कीमत पर उपलब्ध है और साथ ही 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps पर, Full HD (1080p) रिकॉर्डिंग 120fps पर और HD (720p) रिकॉर्डिंग 240fps पर रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है | इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) की बात करे तो यह भी गो-प्रो 6 की तरह मैक्सिमम 4K 30fps को ही सपोर्ट करता है | इसमें 12 मेगापिक्सल सोनी कैमरा सेंसर लगा हुआ है | इसमें 2.2 इंच की टचस्क्रीन लगी हुई है | USB type C एक्सटर्नल माइक्रोफोन की सुविधा भी दी गयी है | वाटरप्रूफ हाउसिंग के साथ आप लगभग 40 मीटर तक अंडरवाटर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है | यह कम दाम में गो प्रो हीरो 6 का एक अच्छा विकल्प है |



GoPro Hero 5 Black


अगर आपको 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जरुरत नहीं है | तो आप गो-प्रो हीरो 5 ब्लैक एक्शन कैमरा देख सकते है | यह आपको 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर, Full HD (1080p) रिकॉर्डिंग 120fps पर और HD (720p) रिकॉर्डिंग 240fps पर रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है | इसमें 12 मेगापिक्सेल कैमरा सेंसर लगा हुआ है | साथ ही 2 इंच की टच स्क्रीन है | JPEG और RAW इमेज रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है | यह बिना केस के भी अंडरवाटर 10 मीटर तक वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा देता है |



Yi 4K


अगर आप गो-प्रो हीरो 5 का विकल्प ढूढ़ रहे है तो आप Yi 4K एक्शन कैमरा देख सकते है | यह आपको 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर, Full HD (1080p) रिकॉर्डिंग 120fps पर और HD (720p) रिकॉर्डिंग 240fps की सुविधा देता है |  इसमें 12 मेगापिक्सल सोनी कैमरा सेंसर लगा हुआ है | इसमें 2.19 इंच की टच स्क्रीन लगी है | इसकी बैटरी 1400 mAh क्षमता की है जो की लगभग 2 घंटे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देती है | अंडरवाटर वीडियोग्राफी के लिए आपको वाटरप्रूफ हाउसिंग केस की जरुरत पड़ती है | यह कम दाम में गो-प्रो हीरो 5 का एक अच्छा विकल्प है |



अंत में यही कहूँगा कि एक्शन कैमरा अपनी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग क़ाबिलियत, सरल उपयोग, अन्य कैमरा के मुकाबले कम दाम और अपने कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के कारण काफी उपयोगी और लाभकारी है | आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा और एक्शन कैमरा खरीदने में यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा | अगर आप एक्शन कैमरा ले रहे है तो आप चाहे तो हमारे नीचे दिए गए लिंक से भी ख़रीद सकते है -




27 February, 2018

Canon EOS M50, First Mirror-less 4K Canon Camera

कैनन इओएस एम ५०, पहला कैनन मिरर-लस ४ के कैमरा 


जैसा की आप जानते है Canon EOS M50  कैमरा की घोषणा हो चुकी है | इस कैमरा का मुख्य आकर्षण इसका 4K वीडियो रिकॉर्डिंग शूट करना है जो कि कैनन के मिरर-लस कैमरा में पहली बार हुआ है | 4K रेसोलुशन के अलावा यह कैमरा और क्या-क्या नए फ़ीचर के साथ आया है आईये जानते है -

बनावट 


सबसे पहले तो यह 24.1 Megapixel का APS-C Crop Sensor कैमरा है | कलर की बात करें तो दो कलर में आता है - सफेद और काला | आकार की बात करें तो इसकी लगभग चौड़ाई = 4.6 inch, ऊँचाई = 3.5inch और मोटाई = 2.3inch है | वजन की बात करे तो काले रंग के मॉडल का वजन बैटरी और मैमोरी-कार्ड के साथ लगभग 387gm है | साथ ही काले और सफेद रंग के मॉडल के वजन में बहुत थोड़ा सा अंतर है | 

विशेषताएँ 


  • यह कैमरा कैनन के नए DIGIC 8 इमेज प्रोसेसर के साथ आता है | 
  • क्योंकि यह मिरर-लस कैमरा है तो व्यू फाइंडर की बात करें तो आपको इलेक्ट्रॉनिक व्यू फाइंडर देखने को मिलता है और साथ ही टच एंड ड्रैग ऑटोफोकस के साथ | जिससे आप व्यू फाइंडर से देखते समय, टच स्क्रीन पर अंगुली घुमाते हुए फोकस को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जा सकते है | 
  • ऑटोफोकस की बात करें तो यह CMOS ड्यूल पिक्सेल ऑटोफोकस सिस्टम के साथ आता है और इसमें 99 ऑटोफोकस पॉइंट है जिन्हें आप कुछ लेंस की मदद से 143 तक बड़ा सकते है | साथ ही इस कैमरे में आई डिटेक्शन ऑटोफोकस लगा हुआ है जिससे आपको सब्जेक्ट की आँखों पर एक अच्छा ऑटोफोकस मिलता है | 
  • वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें और ख़ास कर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो आप 4K ( 3840 x 2160 ) वीडियो 23.98 fps पर रिकॉर्ड कर सकते है | Full HD 1920x1080 वीडियो लगभग 60,30,24 fps पर और HD 1280x720 वीडियो लगभग 120, 60fps पर रिकॉर्ड कर सकते है |  
  • ISO की बात करें तो ऑटोफोकस पर इसकी सामान्य रेंज 100 से लेकर 6400 है लेकिन आप इसे P मोड पर मैक्सिमम 25600 और साथ ही 51200 तक बड़ा सकते है | 
  • यह कैमरा आपको वन शूट ऑटोफोकस पर अधिकतम 10 कंटीन्यूअस शूट प्रति सेकंड की सुविधा देता है | 
  • यह कैमरा कैनन के Vari-angle LCD Touch screen के साथ आता है जिससे आप टच स्क्रीन को आसानी से बाहर निकालकर रोटेट कर सकते है और अपनी सुविधा अनुसार काम कर सकते है | 


ख़रीददारी 


अगर आप कैनन के इस मिरर-लस 4K कैमरा की ख़रीददारी करना चाहते है तो आप इसे निम्न ऑप्शन के साथ ख़रीद सकते है -

  1. Canon EOS M50 बॉडी ओनली - जिसमे आप केवल कैमरा की बॉडी खरीदते है | और अपनी इच्छा के अनुसार लेंस लेते है या आपके पास पहले से ही लेंस हो | साथ ही आप कैनन के EF/EF-S लेंस का उपयोग इस कैमरा में लेंस एडाप्टर की सहायता से सकते है | 
  2. Canon EOS M50 with EF-M 15-45mm f/3.5-6.3 IS STM Lens विथ सिंगल किट लेंस 
  3. + EF-M 55-200mm f/4.5-6.3 IS STM Lens विथ ड्यूल लेंस - ड्यूल लेंस के साथ ख़रीददारी करने का फ़ायदा यह होता है की आपको लेंस बाजार प्राइस से थोड़ा कम दाम में मिल जाते है | 


कलर की बात करे तो यह कैमरा सफेद और काले रंग में मिलता है | 

इस कैमरा की अभी हाल में ही घोषणा हुई है शायद यह कैमरा आपको अप्रैल 2018 से मिलना शुरू हो जायेगा | 

अंत में यही कहूँगा कि Canon EOS M50 Mirror-less Camera 4K रिकॉर्डिंग के साथ कैनन के मिरर-लस कैमरा में एक अच्छा विकल्प है अगर आप DSLR की तुलना में Mirror-less कैमरा पसंद करते है तो आप इसे ले सकते है | आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा और भविष्य में इस कैमरा को लेते समय आपके लिए लाभकारी साबित होगा | 


इन्हे भी पढ़े -