Showing posts with label MirrorLess. Show all posts
Showing posts with label MirrorLess. Show all posts

16 February, 2019

Canon EOS RP Mirrorless Camera


नया कैनन आर पी मिररलेस कैमरा, New Canon EOS RP Mirrorless Full frame Camera, कैनन आर पी फुल फ्रेम कैमरा, Canon R Series New Camera, कैनन आर सीरीज न्यू कैमरा 

Canon EOS RP

Canon EOS R के बाद  R series का जो नया कैमरा बाज़ार में लॉन्च हुआ है जो कि R series का दूसरा कैमरा है | उसका नाम है - Canon EOS RP यह एक Full frame Mirrorless camera है जो 4K video recording कर सकता है | यह कैमरा EOS R की तुलना में सस्ता है तथा कम वजन का (लगभग 485 ग्राम ) और कॉम्पैक्ट फुल फ्रेम कैमरा है | इस कैमरे की कुछ मुख्य विशेषताएँ निम्न है -

Specifications : Canon EOS RP


इस कैमरे में 26.2 MP का CMOS sensor दिया गया है जो कि कैनन के DIGIC 8 Processor के साथ आता है | इसके साथ Dual Pixel AF दिया गया है और eye detection AF भी कैमरे में है | इस कैमरे में 2.36 million-dot OLED इलेक्ट्रॉनिक व्यू फाइंडर (EVF) दिया गया है | टचस्क्रीन 3 inch की 1.04 million-dots वाली vari angle LCD Display है जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग एंगल पर घूमा सकते है | ISO की बात करें तो इसमें फोटो के लिए 40000 ISO तक की रेंज और वीडियो के लिए 25600 ISO range दी गयी है | यह कैमरा एक समय में 5fps तक (Continuous Burst Shoot) लगातार फोटो खींच सकता है |

यह कैमरा LP-E17 batteries का उपयोग करता है तथा USB चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है | इसके साथ ही कैमरे में WiFi और Bluetooth connectivity का ऑप्शन दिया गया है |

लेंस की बात करें तो इस कैमरा में मुख्य रूप से Canon RF series के Lens का उपयोग होता है | अगर आप के पास Canon EF और EF-S lens है तो आप उन्हें भी adapter mount के जरिए इस कैमरा में यूज़ कर सकते है | अभी आने वाले समय में Canon RF series के कुछ नए लेंस बाजार में आने वाले है |

वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो आप इसमें 4K recording 24fps पर कर सकते है | क़ीमत की बात करें तो इसकी body की क़ीमत लगभग $1300 है और RF 24-105mm F4 L IS USM lens के साथ लगभग $2399 है  | अभी यह कैमरा नया लॉन्च हुआ है और भारतीय बाजारों में इसके मार्च तक आने की संभावना है | देखना होगा की भारतीय बाजारों में इसकी क्या क़ीमत रहती है |

अंत में यही कहूँगा की कैनन ने यह Full Frame Mirrorless कैमरा कम बजट में ग्राहकों तक पहुँचाने की कोशिश की है यह कैमरा उन उपभोगताओं के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो नए हैं या APS-C से फुल फ्रेम की तरफ़ बढ़ना चाहते है | हाँ RF series के कुछ लेंस काफ़ी महँगे हैं |

नोट:- इस पोस्ट को लिखते समय कुछ ग़लतियाँ हो सकती है | तथा विवरण 100 % सत्य नहीं भी हो सकते है | अगर कोई गलती हो तो आप हमें कमेंट कर बता सकते है |

इन्हें भी पढ़े 


अगर आप अक्सर Online Shopping करते हैं तो आप नीचें दिए गए हमारे अमेज़न इंडिया लिंक से जाकर कुछ भी ख़रीददारी कर सकते है इसमें आपको कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं चुकाना पड़ेगा लेकिन इससे हमारी कुछ सहायता ज़रूर हो जाएगी -

पाइये 25% discount on grocery, household supplies, personal care and many more 15-21 Feb 


27 February, 2018

Canon EOS M50, First Mirror-less 4K Canon Camera

कैनन इओएस एम ५०, पहला कैनन मिरर-लस ४ के कैमरा 


जैसा की आप जानते है Canon EOS M50  कैमरा की घोषणा हो चुकी है | इस कैमरा का मुख्य आकर्षण इसका 4K वीडियो रिकॉर्डिंग शूट करना है जो कि कैनन के मिरर-लस कैमरा में पहली बार हुआ है | 4K रेसोलुशन के अलावा यह कैमरा और क्या-क्या नए फ़ीचर के साथ आया है आईये जानते है -

बनावट 


सबसे पहले तो यह 24.1 Megapixel का APS-C Crop Sensor कैमरा है | कलर की बात करें तो दो कलर में आता है - सफेद और काला | आकार की बात करें तो इसकी लगभग चौड़ाई = 4.6 inch, ऊँचाई = 3.5inch और मोटाई = 2.3inch है | वजन की बात करे तो काले रंग के मॉडल का वजन बैटरी और मैमोरी-कार्ड के साथ लगभग 387gm है | साथ ही काले और सफेद रंग के मॉडल के वजन में बहुत थोड़ा सा अंतर है | 

विशेषताएँ 


  • यह कैमरा कैनन के नए DIGIC 8 इमेज प्रोसेसर के साथ आता है | 
  • क्योंकि यह मिरर-लस कैमरा है तो व्यू फाइंडर की बात करें तो आपको इलेक्ट्रॉनिक व्यू फाइंडर देखने को मिलता है और साथ ही टच एंड ड्रैग ऑटोफोकस के साथ | जिससे आप व्यू फाइंडर से देखते समय, टच स्क्रीन पर अंगुली घुमाते हुए फोकस को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जा सकते है | 
  • ऑटोफोकस की बात करें तो यह CMOS ड्यूल पिक्सेल ऑटोफोकस सिस्टम के साथ आता है और इसमें 99 ऑटोफोकस पॉइंट है जिन्हें आप कुछ लेंस की मदद से 143 तक बड़ा सकते है | साथ ही इस कैमरे में आई डिटेक्शन ऑटोफोकस लगा हुआ है जिससे आपको सब्जेक्ट की आँखों पर एक अच्छा ऑटोफोकस मिलता है | 
  • वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें और ख़ास कर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो आप 4K ( 3840 x 2160 ) वीडियो 23.98 fps पर रिकॉर्ड कर सकते है | Full HD 1920x1080 वीडियो लगभग 60,30,24 fps पर और HD 1280x720 वीडियो लगभग 120, 60fps पर रिकॉर्ड कर सकते है |  
  • ISO की बात करें तो ऑटोफोकस पर इसकी सामान्य रेंज 100 से लेकर 6400 है लेकिन आप इसे P मोड पर मैक्सिमम 25600 और साथ ही 51200 तक बड़ा सकते है | 
  • यह कैमरा आपको वन शूट ऑटोफोकस पर अधिकतम 10 कंटीन्यूअस शूट प्रति सेकंड की सुविधा देता है | 
  • यह कैमरा कैनन के Vari-angle LCD Touch screen के साथ आता है जिससे आप टच स्क्रीन को आसानी से बाहर निकालकर रोटेट कर सकते है और अपनी सुविधा अनुसार काम कर सकते है | 


ख़रीददारी 


अगर आप कैनन के इस मिरर-लस 4K कैमरा की ख़रीददारी करना चाहते है तो आप इसे निम्न ऑप्शन के साथ ख़रीद सकते है -

  1. Canon EOS M50 बॉडी ओनली - जिसमे आप केवल कैमरा की बॉडी खरीदते है | और अपनी इच्छा के अनुसार लेंस लेते है या आपके पास पहले से ही लेंस हो | साथ ही आप कैनन के EF/EF-S लेंस का उपयोग इस कैमरा में लेंस एडाप्टर की सहायता से सकते है | 
  2. Canon EOS M50 with EF-M 15-45mm f/3.5-6.3 IS STM Lens विथ सिंगल किट लेंस 
  3. + EF-M 55-200mm f/4.5-6.3 IS STM Lens विथ ड्यूल लेंस - ड्यूल लेंस के साथ ख़रीददारी करने का फ़ायदा यह होता है की आपको लेंस बाजार प्राइस से थोड़ा कम दाम में मिल जाते है | 


कलर की बात करे तो यह कैमरा सफेद और काले रंग में मिलता है | 

इस कैमरा की अभी हाल में ही घोषणा हुई है शायद यह कैमरा आपको अप्रैल 2018 से मिलना शुरू हो जायेगा | 

अंत में यही कहूँगा कि Canon EOS M50 Mirror-less Camera 4K रिकॉर्डिंग के साथ कैनन के मिरर-लस कैमरा में एक अच्छा विकल्प है अगर आप DSLR की तुलना में Mirror-less कैमरा पसंद करते है तो आप इसे ले सकते है | आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा और भविष्य में इस कैमरा को लेते समय आपके लिए लाभकारी साबित होगा | 


इन्हे भी पढ़े -