14 December, 2018

Upcoming Smartphone Release in December 2018


दिसंबर 2018 में रिलीज़ मोबाइल फ़ोन, Upcoming Smartphone Release in December 2018, स्मार्टफोन रिलीज़ दिसंबर 2018, Upcoming Mobile Release in December 2018


दिसंबर 2018 में रिलीज़ मोबाइल फ़ोन 


नमस्ते दोस्तों, आज के इस लेख में, मैं आपसे बात करुँगा कुछ ऐसे स्मार्टफोन की जो आपको दिसंबर 2018 में देखने को मिलेंगे | 

One Plus 6T का McLaren Edition 


One Plus 6T मोबाइल तो नवंबर 2018 में आ चूका है लेकिन इसका एक नया एडिशन जिसका नाम मैकलेरन जो कि फार्मूला 1 रेसिंग में एक बड़ा नाम है पर रखा गया है और इस फ़ोन की थीम Salute to Speed रखी गयी है यह फ़ोन सच में McLaren से प्रेरित है क्योंकि इसमें 10 GB की RAM दी गयी है जो शायद अब तक का सबसे ज्यादा RAM वाला फ़ोन है | साथ ही 256 GB स्टोरेज दी गई है | यह फ़ोन दिखने में भी काफ़ी खूबसूरत लगता है पीछे की तरफ कार्बन फाइबर पैटर्न दिया गया है यह फ़ोन आपको 15 December 2018 से Amazon India पर मिलना शुरू हो जायेगा | फ़ोन की क़ीमत 50999 रखी गई है | 

Nokia 8.1


यह फ़ोन नोकिया का एक प्रीमियम दिखने वाला मोबाइल फ़ोन है | इस फ़ोन में जो सबसे खास बात मुझे लगती है वह ZEISS के कैमरा ऑप्टिक्स है | इसके अलावा फ़ोन में आपको Snapdragon 710 प्रोसेसर भी देखने को मिल जाता है यह वही प्रोसेसर है जो आपको OPPO R17 PRO में देखने को मिलता है वैसे यह मिड रेंज प्रोसेसर है | यह फ़ोन आपको 20 December 2018 से ऑनलाइन Amazon India पर मिलना शुरू हो जायेगा | फ़ोन की शुरुआती क़ीमत 26999 रखी गई है | 

Specification 

Display :  6.18 inch Full HD + Pure Display
Processor :  Snapdragon 710
Operation System :  Android 9 Pie 
Memory : 4 GB RAM, 64 GB Storage
Camera : Rear 12/13 MP Dual ZEISS Optics
20 MP Front Camera
Battery : 3500 mAh with 18watt fast charging

ASUS Zenfone Max Pro M2


इस फ़ोन की मुझे सबसे खास बात जो लगी वह है फ़ोन में 5000 mAh की बैटरी का होना जिससे यह फ़ोन आसानी से डेढ़ से दो दिन चल सकता है इसके अलावा फ़ोन में Gorilla Glass 6 की सुरक्षा दी गयी है | फ़ोन में 2 सिम स्लॉट और एक मेमोरी कार्ड स्लॉट दिया गया है | आपको यह फ़ोन 18 December 2018 से Flipkart पर मिलना शुरू हो जायेगा | फ़ोन की शुरुआती क़ीमत 12999 रखी गई है |

Specification

Display :  6.26 inch Full HD+
Corning Gorilla Glass 6
Processor :  Snapdragon 660
Camera : Rear 12 MP, f/1.8 Primary Camera, Second Camera 5 MP   
13 MP, f/2.0 Front Camera
Battery : 5000 mAh 
Variant: 3GB RAM + 32 GB Storage =  Price 12999 
 4GB RAM + 64 GB Storage =  Price 14999 
 6GB RAM + 64 GB Storage =  Price 16999 
Triple Slot = 2 SIM + 1 Micro SD 

ASUS Zenfone Max M2


इसके अलावा ASUS Zenfone दस हजार के बजट में एक और फ़ोन लॉन्च कर रहा है जिसका नाम है ASUS Zenfone Max M2 क्योंकि इसमें से Pro हट गया है तो यह कुछ कम फ़ीचर के साथ में आता है | आपको यह फ़ोन 20 December 2018 से Flipkart पर मिलना शुरू हो जायेगा | फ़ोन की शुरुआती क़ीमत 9999 रखी गई है |

Specification

Display :  6.26 inch HD+
Processor :  Snapdragon 632
Camera : Rear 13 MP, f/1.8 Primary Camera, Second Camera 2 MP   
Front Camera 8 MP, f/2.0 
Battery : 4000 mAh 
Variant: 3GB RAM + 32 GB Storage =  Price 9999 
 4GB RAM + 64 GB Storage =  Price 11999 
Triple Slot = 2 SIM + 1 Micro SD 


अंत में यही कहूँगा कि हर महीने कोई न कोई फ़ोन रिलीज़ हो रहा है और मोबाइल कंपनीयाँ अच्छे से अच्छे मोबाइल स्पेसिफिकेशन के साथ लोगो का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में लगी हुई है | ये तो थी जानकारी कुछ मोबाइल फ़ोन्स की जो आपको दिसंबर में देखने को मिलेंगे इसके अलावा भी कई फ़ोन दिसंबर में रिलीज़ होगे | 

नोट:- इस पोस्ट को लिखते समय कुछ ग़लतियाँ हो सकती है | तथा विवरण 100 % सत्य नहीं भी हो सकते है | अगर कोई गलती हो तो आप हमें कमेंट कर बता सकते है | 

No comments:

Post a Comment