नमस्ते ,
जाड़े के इन दिनों में, जैसे की मैं खाना बनाने का शौक रखता हूं तो ऐसे में एक BBQ ग्रिल को लेने का बड़ा मन करता है तो आज की इस लेख में हम जानेंगे कि कौन से Barbecue Grill लेना चाहिए और उसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए |
बारबेक्यू ग्रिल (Barbecue Grill) का उपयोग खाना पकाने, खास तौर पर ग्रिलिंग (grilling) के लिए किया जाता है।
यह आमतौर पर मांस (meat) जैसे पसली, चिकन, सॉसेज, और स्टेक को पकाने के लिए इस्तेमाल होता है, जिससे उन्हें धुएँ वाला स्वाद (smoky flavor) और ग्रिल के निशान (grill marks) मिलते हैं।
लेकिन इसमें आप वेजीटेरियन खाने जैसे पनीर टिक्का, मक्का वगैरह को भी ग्रिल कर सकते हैं और उसका लुफ्त उठा सकते हैं |
यहाँ इसके कुछ मुख्य उपयोग दिए गए हैं:
मुख्य उपयोग (Main Uses)
ग्रिल्ड व्यंजन (Grilled Dishes): मांस, चिकन, मछली (सी-फूड), और कबाब को ग्रिल करने के लिए।
शाकाहारी भोजन (Vegetarian Food): सब्जियां, जैसे मकई के भुट्टे, शिमला मिर्च, मशरूम, आलू, पनीर टिक्का, बैगन का भर्ता आदि को ग्रिल करने के लिए।
साइड डिश और फल (Side Dishes & Fruits): अनानास के स्लाइस, शकरकंद, और ब्रेड को एक अनोखे स्वाद के लिए ग्रिल किया जा सकता है।
बारबेक्यू के लाभ (Benefits of Barbecue)
जूनून (Passion ) - ये मेरे खाना पकाने के जूनून को बढ़ाता है | मुझे अच्छा लगता है जब मैं अपने खाने पकाने के तरीकों में वृद्धि करता हूँ |
स्वाद बढ़ाना (Enhanced Flavor): धुएँ की सुगंध और हल्के जले हुए निशान खाने में एक अलग गहराई और समृद्धि जोड़ते हैं और जो उस खाने का अलग रंग और स्वाद निकलकर आता है | उसको एक खाने वाला व्यक्ति ही समझ सकता है |
स्वस्थ खाना पकाना (Healthier Cooking)- ग्रिल में देखा जाये तो नार्मल खाना पकाने की तुलना में तेल कम लगता है | साथ ही ग्रिलिंग से मांस की अतिरिक्त चर्बी (fat) बाहर निकल जाती है।
सामाजिक जुड़ाव (Social Connection): यह दोस्तों और परिवार के साथ ग्रिल के आसपास इकट्ठा होने और यादगार पल बनाने का एक शानदार तरीका है। परिवार वाले जब आपके पकाये हुए खाने का ब्रेसब्री से इंतज़ार कर रहे होते है वो पल शानदार और यादगार होते हैं |
आउटडोर डाइनिंग (Outdoor Dining): खुली हवा और धूप में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया जा सकता है।
ग्रिल के प्रकार (Types of Grills)
बाज़ार में मुख्य रूप से तीन प्रकार की ग्रिल मिलती हैं:
चारकोल बारबेक्यू ग्रिल (Charcoal BBQ Grill): इसमें कोयले (चारकोल) का उपयोग होता है, जो खाने को बेहतरीन धुएँ वाला स्वाद देता है।
इलेक्ट्रिकल बारबेक्यू ग्रिल (Electrical BBQ Grill): बिजली से चलती है, उपयोग और सफाई में आसान होती है, अक्सर घर के अंदर (इंडोर) के लिए भी उपयुक्त होती है।
गैस-ईंधन वाली बारबेक्यू ग्रिल (Gas-fueled BBQ Grill): प्रोपेन या प्राकृतिक गैस का उपयोग होता है, तापमान नियंत्रण (temperature control) आसान होता है।
तो यहाँ कुछ बारबेक्यू ग्रिल के कुछ लिंक्स दे रहा हूँ अगर आप ऑनलाइन खरीदने की सोच रहे है तो आप उन्हें देख सकते हैं -
Backyard Charcoal Grill Barbeque - https://amzn.to/45aHYSW
Foldable BBQ - https://amzn.to/3MC1YHW
BBQ Grill Net Basket - https://amzn.to/4595Vdm
Electric Barbeque Grill - https://amzn.to/3N2LV5Z
#barbecue #grill #bbq
अंत में, मैं मुकुल आपसे किसी और लेख में मिलता हूँ | मेरे साथ बने रहिएगा
नमस्ते |
बारबेक्यू ग्रिल से जुड़ी कुछ वीडियो -

No comments:
Post a Comment