27 February, 2018

Canon EOS M50, First Mirror-less 4K Canon Camera

कैनन इओएस एम ५०, पहला कैनन मिरर-लस ४ के कैमरा 


जैसा की आप जानते है Canon EOS M50  कैमरा की घोषणा हो चुकी है | इस कैमरा का मुख्य आकर्षण इसका 4K वीडियो रिकॉर्डिंग शूट करना है जो कि कैनन के मिरर-लस कैमरा में पहली बार हुआ है | 4K रेसोलुशन के अलावा यह कैमरा और क्या-क्या नए फ़ीचर के साथ आया है आईये जानते है -

बनावट 


सबसे पहले तो यह 24.1 Megapixel का APS-C Crop Sensor कैमरा है | कलर की बात करें तो दो कलर में आता है - सफेद और काला | आकार की बात करें तो इसकी लगभग चौड़ाई = 4.6 inch, ऊँचाई = 3.5inch और मोटाई = 2.3inch है | वजन की बात करे तो काले रंग के मॉडल का वजन बैटरी और मैमोरी-कार्ड के साथ लगभग 387gm है | साथ ही काले और सफेद रंग के मॉडल के वजन में बहुत थोड़ा सा अंतर है | 

विशेषताएँ 


  • यह कैमरा कैनन के नए DIGIC 8 इमेज प्रोसेसर के साथ आता है | 
  • क्योंकि यह मिरर-लस कैमरा है तो व्यू फाइंडर की बात करें तो आपको इलेक्ट्रॉनिक व्यू फाइंडर देखने को मिलता है और साथ ही टच एंड ड्रैग ऑटोफोकस के साथ | जिससे आप व्यू फाइंडर से देखते समय, टच स्क्रीन पर अंगुली घुमाते हुए फोकस को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जा सकते है | 
  • ऑटोफोकस की बात करें तो यह CMOS ड्यूल पिक्सेल ऑटोफोकस सिस्टम के साथ आता है और इसमें 99 ऑटोफोकस पॉइंट है जिन्हें आप कुछ लेंस की मदद से 143 तक बड़ा सकते है | साथ ही इस कैमरे में आई डिटेक्शन ऑटोफोकस लगा हुआ है जिससे आपको सब्जेक्ट की आँखों पर एक अच्छा ऑटोफोकस मिलता है | 
  • वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें और ख़ास कर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो आप 4K ( 3840 x 2160 ) वीडियो 23.98 fps पर रिकॉर्ड कर सकते है | Full HD 1920x1080 वीडियो लगभग 60,30,24 fps पर और HD 1280x720 वीडियो लगभग 120, 60fps पर रिकॉर्ड कर सकते है |  
  • ISO की बात करें तो ऑटोफोकस पर इसकी सामान्य रेंज 100 से लेकर 6400 है लेकिन आप इसे P मोड पर मैक्सिमम 25600 और साथ ही 51200 तक बड़ा सकते है | 
  • यह कैमरा आपको वन शूट ऑटोफोकस पर अधिकतम 10 कंटीन्यूअस शूट प्रति सेकंड की सुविधा देता है | 
  • यह कैमरा कैनन के Vari-angle LCD Touch screen के साथ आता है जिससे आप टच स्क्रीन को आसानी से बाहर निकालकर रोटेट कर सकते है और अपनी सुविधा अनुसार काम कर सकते है | 


ख़रीददारी 


अगर आप कैनन के इस मिरर-लस 4K कैमरा की ख़रीददारी करना चाहते है तो आप इसे निम्न ऑप्शन के साथ ख़रीद सकते है -

  1. Canon EOS M50 बॉडी ओनली - जिसमे आप केवल कैमरा की बॉडी खरीदते है | और अपनी इच्छा के अनुसार लेंस लेते है या आपके पास पहले से ही लेंस हो | साथ ही आप कैनन के EF/EF-S लेंस का उपयोग इस कैमरा में लेंस एडाप्टर की सहायता से सकते है | 
  2. Canon EOS M50 with EF-M 15-45mm f/3.5-6.3 IS STM Lens विथ सिंगल किट लेंस 
  3. + EF-M 55-200mm f/4.5-6.3 IS STM Lens विथ ड्यूल लेंस - ड्यूल लेंस के साथ ख़रीददारी करने का फ़ायदा यह होता है की आपको लेंस बाजार प्राइस से थोड़ा कम दाम में मिल जाते है | 


कलर की बात करे तो यह कैमरा सफेद और काले रंग में मिलता है | 

इस कैमरा की अभी हाल में ही घोषणा हुई है शायद यह कैमरा आपको अप्रैल 2018 से मिलना शुरू हो जायेगा | 

अंत में यही कहूँगा कि Canon EOS M50 Mirror-less Camera 4K रिकॉर्डिंग के साथ कैनन के मिरर-लस कैमरा में एक अच्छा विकल्प है अगर आप DSLR की तुलना में Mirror-less कैमरा पसंद करते है तो आप इसे ले सकते है | आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा और भविष्य में इस कैमरा को लेते समय आपके लिए लाभकारी साबित होगा | 


इन्हे भी पढ़े -







25 February, 2018

Sigma 17-50mm F/2.8 Ex DC OS HSM Standard Zoom Lens

सिग्मा १७-५० मिमी एफ / २.८ इएक्स डीसी ओएस एचएसएम स्टैण्डर्ड ज़ूम लेंस    


एक नया DSLR उपभोक्ता जब अपने किट लेंस 18-55 से फ़ोटोग्राफ़ी के बेसिक सिख जाता है तो वह अपने किट लेंस को अपडेट करने की सोचता है | अगर आप भी अपने किट लेंस को अपडेट करने की सोच रहे है तो आप सिग्मा 17-50mm F/2.8 OS HSM लेंस की तरफ देख सकते है | पहले तो यह लेंस APS-C कैमरा के लिए बना है | इस लेंस की ख़ूबी यह है कि एक सही कीमत पर यह लेंस आपको F/2.8 का मैक्सिमम अपर्चर देता है | जिससे यह लेंस आपको शार्प इमेज के साथ ही लौ लाइट, इंडोर फ़ोटोग्राफ़ी और वीडियो वर्क में काफ़ी मदद करता है | आपके APS-C कैमरा के लिए यह लेंस स्टैन्ड्रेड ज़ूम लेंस है जो की 18-55 किट लेंस का एक अच्छा विकल्प/रिप्लेसमेंट है | आईये सिग्मा के 17-50 मिमी F/2.8 Ex DC OS HSM लेंस के बारे में और जानते है  -

बनावट 


यह लेंस ठीक क्वालिटी से बना है और किट लेंस की तुलना में भारी भी है लेंस माउंट मेंटल का बना है | इस लेंस का वजन लगभग 567 gm है | ज़ूम रिंग काफ़ी स्मूथ है | फ़ोकस रिंग की बात करें तो यह फुल टाइम मैन्युअल फ़ोकस नहीं है यानि ऑटोफोकस में फोकस रिंग मैन्युअली काम नहीं करती | साथ ही इसका फ़ोकस पाथ बहुत ही कम लगभग 45 डिग्री है जिससे मैन्युअल फ़ोकस में फ़ोकस को फाइन ट्यूनिंग करते समय थोड़ी दिक्कत हो सकती है | यह लेंस 7 डायाफ्राम ब्लेड के साथ आता है | इस लेंस का फ़िल्टर साइज 77 mm है और मिनिमम फोकसिंग दूरी 28 cm है |


इमेज क्वालिटी 


इस लेंस का मुख्य आकर्षण इसका f/2.8 का कांस्टेंट अपर्चर होना है | f/2.8 का मैक्सिमम अपर्चर होने के कारण किट लेंस की तुलना में दोगुनी से ज्यादा लाइट कैमरा सेंसर में पड़ती है जिससे आपको यह लेंस शार्प इमेज क्वालिटी देता है | f/2.8 पर सेन्टर में इमेज काफ़ी शार्प मिलती है और कोनों पर थोड़ा बहुत सॉफ्ट इमेज मिल सकती है | f/4-5.6 पर इमेज आपको पूरे फ्रेम में काफ़ी शार्प मिलती है | 

उपयोग 


आप इस लेंस का उपयोग जनरल पर्पस फ़ोटोग्राफ़ी में कर सकते है आप 17 मिमी का उपयोग लैंडस्केप फ़ोटोग्राफ़ी में कर सकते है और 50 मिमी का उपयोग प्रोट्रैट फ़ोटोग्राफ़ी में कर सकते है | इस प्रकार f/2.8 अपर्चर का यह लेंस जनरल पर्पस फ़ोटोग्राफ़ी में काफ़ी कारगर  है | 

इन्हें भी पढ़े -
                    70-200 Zoom Lens क्यों है ख़ास 

                    कैनन 24 मिमी प्राइम लेंस 

अन्य बातें     


  • जब इस लेंस को आप हिलाते है तो अंदर के एलिमेंट हिलने की आवाज़ आती है जो कि कुछ उपभोक्ताओं के लिए यह चिंता का विषय हो सकती है | 
  • अगर आप इस लेंस से वीडियोग्राफी करना चाहते है तो या तो मैन्युअल मोड पर करें या फिर एक्सटर्नल माइक्रोफोन का उपयोग करें क्योंकि ऑटोफोकस में वीडियोग्राफी में आपको फोकसिंग नॉइज़ की समस्या देखने को मिल सकती है | 
  • इस लेंस के समतुल्य कैनन 17-55mm F/2.8 IS Zoom Lens की बात करें तो वह इससे लगभग दुगने दाम में उपलब्ध है | 

अंत में यही कहूँगा कि अगर आप लैंडस्केप और पोर्ट्रेट फ़ोटोग्राफ़ी का कम बजट में एक साथ लुफ़्त लेना चाहते है और एक ऐसा लेंस लेना चाहते है जो आपके किट लेंस को रिप्लेस कर सके तो आप Sigma 17-50mm F/2.8 Ex DC OS HSM Standard Zoom Lens ले सकते है | 

आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा और यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा | अगर आप यह लेंस ले रहे है तो आप नीचे दिए गए लिंक से इसे ख़रीद या देख सकते है | नीचे दिए गए लिंक से ख़रीदने पर आपको कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा लेकिन इससे हमारी कुछ सहायता ज़रूर हो जाएगी |






23 February, 2018

5 Book To Read in February 2018

५ किताबें फरवरी २०१८ में 


आज हम बात कर रहे है 5 किताबों की जिन्हें आप फरवरी 2018 में पढ़ सकते है |

न बैरी न कोई बेगाना : वॉल्यूम 1 (Na Bairi Na Koi Begana : Volume 1)


लेखक- सुरेन्द्र मोहन पाठक
पढ़े - Amazon पर 



क्रशिंग इट : हाऊ ग्रेट इंटरप्रेन्योरस बिल्ड देअर बिज़नेस एंड इन्फ्लुएंस एंड हाऊ यू कैन, टू (Crushing It : How Great Entrepreneurs Build Their Business and Influence and How You can, Too


लेखक - गैरी वेनरचुक
पढ़े - Amazon पर



चीटर्स (Cheaters)


लेखक - नोवोनील चक्रवर्ती
पढ़े - Amazon पर



ए सेंचुरी इज नॉट इनफ : माय रोलर कोस्टर राइड टू सक्सेस (A Century is not Enough: My Roller-Coaster Ride to Success)


लेखक - सौरव गांगुली
पढ़े - Amazon पर



एग्जाम वारियर्स (Exam Warriors)


लेखक - नरेंद्र मोदी
पढ़े - Amazon पर

22 February, 2018

Samyang 135mm F/2 ED UMC Lens

सैमयांग १३५ मिमी एफ / २ इडी यू एम सी लेंस 


एक DSLR उपभोक्ता से लगभग हमेशा ही यह अपेक्षा रखी जाती है कि उसे मैन्युअल मोड पर फ़ोटोग्राफ़ी आनी चाहिए | लेकिन ज्यादातर कैमरा लेंस ऑटोमेटिक सुविधा से युक्त होते है इस तरह उपभोक्ता को ऑटोमेटिक लेंस पर मैन्युअल फ़ोटोग्राफ़ी सीखनी पड़ती है | क्यों ना आप ऐसे लेंस का उपयोग करें जो पूरी तरह से मैन्युअल हो | आज हम ऐसे ही एक मैन्युअल लेंस की बात करने जा रहे है जो कि आपको शार्प रिजल्ट देता है और कीमत के मामले में अन्य के मुकाबले सस्ता भी है | 

सैमयांग 135 मिमी f / 2 ED अल्ट्रा मल्टी-कोटेड लेंस एक फुल्ली मैन्युअल लेंस है | इसका मतलब यह है कि इस लेंस में आपको अपर्चर, एक्सपोज़र और फोकसिंग सब कुछ मैन्युअली ही सेट करना पड़ता है | फ़ोटोग्राफ़ी में 135 मिमी की लेंथ प्रोफेशनल प्रोट्रैट फ़ोटोग्राफ़ी के लिए अच्छी मानी जाती है आप प्रोट्रैट फ़ोटोग्राफ़ी के लिए 85 मिमी लेंथ वाले लेंस भी ले सकते है | 

बनावट 


यह लेंस हाई क्वालिटी प्लास्टिक और मेंटल का बना है और लेंस माउंट भी मेंटल का है | यह लेंस थोड़ा हैवी और बड़ा है | इसका वजन लगभग 816 gm है इसमें 9 अपर्चर ब्लेड है | साथ ही यह लेंस, लेंस-हुड के साथ आता है | इस लेंस का फ़िल्टर साइज 77 मिमी है |  



इमेज क्वालिटी 


इस लेंस में आपको मैन्युअल फ़ोटोग्राफ़ी सीखने में शायद समय लग सकता है | जब आप इस मैन्युअल लेंस को अच्छे से इस्तेमाल करना सीख जायेंगे तो यह लेंस आपको बहुत अच्छी इमेज क्वालिटी देता है | इसकी इमेज बहुत ज्यादा शार्प मिलती है यह आपको अच्छा ब्लर बैकग्राउंड देता है और यह लेंस 135 मिमी प्रोट्रैट फ़ोटोग्राफ़ी में काफी अच्छा है | 

उपयोग 


इस लेंस का उपयोग ज्यादातर प्रोट्रैट फ़ोटोग्राफ़ी में किया जाता है | वे लोग जिन्हें एक फ़ास्ट 135 मिमी लेंस चाहिए और जो लौ लाइट में भी अच्छी इमेज दे, साथ ही यह भी भली भांति समझते हो कि यह एक मैन्युअल लेंस है | इस Samyang 135mm F/2 ED UMC Lens का उपयोग कर सकते है | 

अन्य बातें 


सही फ़ोकस सेट करने के लिए आप अपने कैमरा का लाइव व्यू का इस्तेमाल कर सकते है | 

इस लेंस में कोई इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेन्ट न होने के कारण आपकी फोटो के साथ सेटिंग Data सेव नहीं होता जिससे आपको यह याद रखने में परेशानी हो सकती है कि आपने किस सेटिंग में फ़ोटो खींची थी | 

अन्य विकल्प 


अगर आपके पास पर्याप्त बजट हो या आप 135 मिमी ऑटोफोकस लेंस लेना चाहते हो तो आप निम्न विकल्पों को भी देख सकते है -

Sigma 135 mm F/1.8 DG HSM Art Lens

Canon EF 135 mm F/2 L USM Prime Lens


इन्हें भी पढ़े -  
                      Canon EF 70-200 F/4 USM non IS L Lens 



अंत में यही कहूँगा कि Samyang का यह मैन्युअल लेंस काफी अच्छा है जो कि आपको कम बजट में काफ़ी अच्छी शार्प इमेज देता है | आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा और आपके लिए लाभकारी साबित होगा | अगर आप यह लेंस ले रहे है तो आप नीचे दिए गए लिंक से इसे ख़रीद सकते है -




20 February, 2018

Canon EF-S 10-18mm f/4.5 - 5.6 IS STM Lens

कैनन इ एफ-एस १०-१८ मिमी एफ / ४.५ - ५.६ आईएस एस टी एम लेंस 


18-55mm किट लेंस के इस्तेमाल के बाद अगर आप अपने काम में और ज्यादा वाइड एंगल चाहते है तो आपको कैनन 10-18 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस की तरफ देख सकते है | कैनन का यह लेंस EOS कैमरा के लिए है जिनमें APS-C सेंसर होता है जिसका मतलब यह भी है कि यह लेंस फुल फ्रेम कैमरा के लिए नहीं बना है |

बनावट 


कैनन EF-S 10-18 मिमी F/4.5-5.6 IS STM लेंस की बनावट मजबूत प्लास्टिक की है | लेंस माउंट भी प्लास्टिक का है जिस कारण यह लेंस वजह में हल्का है और इसका वजन 240 gm है | इसकी ज़ूम रिंग काफी स्मूथ है जिससे आपको फ़ोटोग्राफ़ी और विशेषकर वीडियो बनाते समय काफी स्मूथ ज़ूम मिलता है | इस लेंस का फ़िल्टर साइज 67 मिमी  है और मिनिमम फोकस दूरी 22 cm है |



इमेज क्वालिटी 


10 मिमी के अल्ट्रा वाइड एंगल होने के कारण यह लेंस अधिक एरिया को कवर करता है | अगर आप छोटी जगह जैसे- छोटे कमरे, किचन में इस लेंस से फ़ोटोग्राफ़ी या वीडियोग्राफी करते है तो यह लेंस उन जगहों को एक बड़ा लुक देता है | इसी कारण अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस का उपयोग इंटीरियर फ़ोटोग्राफ़ी में भी किया जाता है | इमेज क्वालिटी की बात करें तो यह लेंस आपको शार्प इमेज क्वालिटी देता है |

उपयोग 


अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होने के कारण यह लेंस बड़ी जगह को अच्छे से कवर कर लेता है | आप इसका उपयोग ग्रुप फ़ोटोग्राफ़ी, लैंडस्केप फ़ोटोग्राफ़ी, आर्किटेक्चरल फ़ोटोग्राफ़ी, इंटीरियर फ़ोटोग्राफ़ी और व्लॉग वीडियो में कर सकते है |
 

अन्य विकल्प 


बजट कीमत के आधार पर यह लेंस APS-C क्रॉप सेंसर कैमरा के लिए अच्छा है | लेकिन इस लेंस का अपर्चर साइज 10 मिमी पर 4.5 से शुरु होकर और फिर 18 मिमी पर 5.6 हो जाता है | अपर्चर साइज के फिक्स ना होने के कारण आपको शायद इसमें लौ लाइट फ़ोटोग्राफ़ी में अच्छे परिणाम ना मिले | अगर आपके पास थोड़ा ज्यादा बजट हो तो आप निम्न विकल्पों को भी देख सकते है -

Tokina 11-16mm F/2.8 AT- X116 Pro Dx II 


इस प्रकार कैनन का यह लेंस बजट में होने के साथ ही आपको अल्ट्रा वाइड एंगल फ़ोटोग्राफ़ी का लुप्थ उठाने का अवसर देता है | अगर आपने कभी 18 मिमी से कम में फ़ोटोग्राफ़ी ना की हो तो इस लेंस को आप ज़रूर पसंद करेंगें |

आशा करता हूँ यह लेख आपको पसंद आया होगा और यह आपके लिए लाभप्रद साबित हुआ होगा | अगर आप यह लेंस ख़रीद रहे है तो आप नीचे दिए गए लिंक से इसे ख़रीद सकते है -