22 March, 2018

RajKummar Rao Upcoming Movies in 2018

2018 में राजकुमार राव की अपकमिंग फ़िल्में  


नमस्ते दोस्तों, बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा के लिए जाने जाते है |  आपको 2018 में राजकुमार राव की निम्न फिल्में देखने को मिलेंगी -

ओमर्टा | Omerta

फाइव वेडिंग्स | 5 Weddings

फैन खान | Fanne Khan

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा | Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga


नोट:- इस बात का भी ध्यान रखें कभी कभी फिल्मों की रिलीज़ डेट बदल जाती है | इसके अलावा भी अन्य फिल्मों में राजकुमार राव 2018 में देखने को मिल सकते है | 

आप चाहे तो निम्न वीडियो देख सकते है -




कृपया हमें फॉलो करें-
फेसबुक- https://www.facebook.com/HindiGupshups
ट्विटर- https://twitter.com/hindi_gupshup

10 March, 2018

Zhiyun Smooth 4 Mobile Stabilizer Gimbal

जियुन स्मूथ ४ मोबाइल स्टेबलाइजर-गिम्बल 


अगर आप मोबाइल से वीडियो शूट करने का शौक रखते है तथा अपने वीडियो को प्रोफेशनल लुक देना चाहते है तो बाज़ार में कई तरह के मोबाइल स्टेबलाइजर के विकल्प मौजूद है लेकिन आज हम बात करने जा रहे है Zhiyun के एक नए Gimbal की जो की आपकी मोबाइल फिल्म-मेकिंग वीडियो के लिए एक नया विकल्प है | 
Zhiyun का यह प्रोडक्ट अभी बाजार में नहीं आया है लेकिन अपनी विशेषताओं के कारण सुर्खियों में है Zhiyun के अन्य मोबाइल Gimbal की बात करें तो आपने Zhiyun Smooth Q का नाम ज़रुर सुना होगा | उम्मीद है कि Zhiyun Smooth 4 Mobile Gimbal जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगा | 

Zhiyun का नया 3-Axis Smartphone Stabilizer एक नए डिज़ाइन के साथ आया है | Zhiyun ने इसे मोबाइल फिल्म मेकर को ध्यान में रख कर बनाया है 

विशेषताएँ 



  • ऑब्जेक्ट को ट्रैक करना 
  • टाइमलेप्स और बहुत सारे एडवांस टाइमलेप्स 
  • डॉली ज़ूम जिसे आप वर्टिगो इफ़ेक्ट के नाम से भी जानते है ज़ूम हैंडव्हील के साथ 
  • यूनिक डिज़ाइन स्लाइडर एंड टिग्गर बटन रीलीज़ 


आप चाहे तो Zhiyun-tech का यह वीडियो भी देख सकते है -





अभी यह प्रोडक्ट रिलीज़ नहीं हुआ है लेकिन इसके जल्द ही आने की संभावना है | अगर आप मोबाइल गिम्बल ले रहे है तो आप चाहे तो कुछ दिन इसका इंतज़ार कर सकते है | Zhiyun का यह नया मोबाइल गिम्बल अपने कुछ नए फ़ीचर्स के साथ आने वाला है | 

अन्य विकल्प 


अन्य विकल्प की बात करे तो आप निम्न विकल्प देख सकते है -

             DJI OSMO Mobile 2

इन्हें भी पढ़े -

                   5 एक्शन कैमरा जिन्हें आप ख़रीद सकते है 

आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा और गिम्बल की ख़रीददारी में आपके लिए लाभकारी साबित होगा | आप चाहे तो निम्नलिखित उत्पाद भी देख सकते है -



08 March, 2018

Sigma 18-35mm F/1.8 DC HSM Lens

सिग्मा १८-३५ मिमी एफ / १.८ डीसी एच एस एम लेंस 


सबसे पहले तो यह लेंस APS-C क्रॉप सेंसर कैमरा के लिए बना है | अगर आप 18-35 मिमी की शार्ट ज़ूम रेंज और साथ ही f/1.8 के मैक्सिमम अपर्चर का आनंद लेना चाहते है तो आप Sigma 18-35mm F/1.8 DC HSM Lens ले सकते है | क्रॉप सेंसर कैमरा के लिए ज़ूम लेंस में F/1.8 का अपर्चर होना इस लेंस की सबसे बड़ी ख़ासियत है | 

बनावट 


इस लेंस की बनावट काफी अच्छी है | यह लेंस मेंटल का बना है और लेंस माउंट भी मेंटल का है | यह लेंस थोड़ा बड़ा और भारी है | लेंस का वजन लगभग 812 gm है | ज़ूम की बात करें तो 18 से 35 मिमी का इंटरनल ज़ूम सिस्टम है जिसका मतलब ज़ूम कम-ज्यादा करने पर भी लेंस का आकार वही रहता है यानी उसकी लम्बाई नहीं बदलती | यह लेंस फुल टाइम मैन्युअल फोकस लेंस है ऑटोफोकस पर भी आप चाहे तो मैन्युअल फोकस का इस्तेमाल कर सकते है | ऑटोफोकस की बात करें तो यह काफी फ़ास्ट, एक्यूरेट और साइलेंट है | इस लेंस में 9 अपर्चर ब्लेड लगी है | लेंस का फ़िल्टर साइज 72 मिमी  है | साथ ही यह लेंस लेंस-हुड के साथ आता है |



इमेज क्वालिटी 


इस लेंस की इमेज क्वालिटी काफी शार्प है | इसकी मिनिमम फोकसिंग दूरी 28 cm है | f/1.8 के मैक्सिमम अपर्चर होने के कारण यह लेंस लौ लाइट, इंडोर शूटिंग, बैकग्राउंड ब्लर और वीडियोग्राफी के लिए काफी अच्छा है | लेकिन इस लेंस में इमेज स्टेबिलाइजेशन IS का ना होना कुछ लोगों के लिए चिंता का विषय हो सकता है फिर भी यह लेंस इमेज क्वालिटी के मामले में आपको निराश नहीं करता | 

इन्हें भी पढ़े -
                    Sigma 17-50 F/2.8 क्यों है किट लेंस 18-55 का विकल्प 

                    24mm प्राइम लेंस क्यों लें ?

उपयोग 


APS-C कैमरा में 18 मिमी पर f/1.8 का अपर्चर मिलना काफी अच्छी बात है और साथ ही 35 मिमी तक की शार्ट ज़ूम रेंज के साथ | जो आपकी फ़ोटोग्राफ़ी और वीडियोग्राफी वर्क के लिए काफी सहायक है | इस लेंस का उपयोग आप लैंडस्केप फ़ोटोग्राफ़ी, पोर्ट्रेट फ़ोटोग्राफ़ी और जनरल पर्पस फ़ोटोग्राफ़ी में कर सकते है | इमेज स्टेबिलाइजेशन के ना होते हुए भी यह लेंस वीडियोग्राफी के लिए उपयोगी है | 

अंत में यही कहूँगा कि महँगा होते हुए भी यह लेंस आपके फ़ोटोग्राफ़ी और वीडियोग्राफी वर्क के लिए एक अच्छी इन्वेस्टमेंट है | यह लेंस आपको बहुत अच्छी इमेज क्वालिटी देता है | आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा और यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा | अगर आप यह लेंस ले रहे है तो आप नीचे दिए गए लिंक से इसे देख या ख़रीद सकते है | नीचे दिए गए लिंक से ख़रीदने पर आपको कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा लेकिन इससे हमारी कुछ सहायता ज़रूर हो जाएगी |


05 March, 2018

5 Action Camera You Can Buy 2018

5 एक्शन कैमरा जिन्हें आप ख़रीद सकते है 


जैसा की आप जानते है एक्शन कैमरों की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है | इनकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण इनका कम क़ीमत पर एक्शन सीन को फिल्माने की इनकी काबिलियत, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करना, एक्शन सीन को फिल्माते समय कैमरा की टूट-फूट का कम खतरा और अंडरवाटर वीडियोग्राफी आदि अनेक कारण है | आज हम बात कर रहे है 5 ऐसे एक्शन कैमरा की जो अपनी विशेषताओं, दाम और गुण के कारण काफी अच्छे है | अगर आप एक्शन कैमरा ख़रीदने जा रहे है तो आप चाहे तो इनमें से ख़रीद सकते है -

Sony FDR-X3000


एक्शन कैमरा की बात करें तो सोनी एफडीआर-एक्स 3000 अपनी क्वालिटी के कारण एक्शन कैमरों में एक अच्छा विकल्प है | इसमें 8.2 मेगापिक्सल का सेंसर लगा हुआ है | बैटरी के साथ इसका वजन लगभग 114 gm है | इसमें आप 4K रिकॉर्डिंग 30fps पर, Full HD(1080p) रिकॉर्डिंग 120fps पर और HD(720p) रिकॉर्डिंग 240fps पर शूट कर सकते है | यह अंडरवाटर हाउसिंग के साथ आता है | जिससे आप अधिकतम 60 मीटर तक पानी में शूटिंग कर सकते है | इसका एक अन्य मॉडल Sony FDR-X3000R नाम से आता है इन दोनों में लगभग समानता है लेकिन X3000R वाला मॉडल लाइव-व्यू रिमोट किट के साथ आता है |
अन्य एक्शन कैमरों की तुलना में जहाँ लगभग सभी एक्शन कैमरा एक ही बनावट में आते है वही Sony FDR-X3000 एक अलग डिज़ाइन में आता है | साथ ही अन्य एक्शन कैमरा इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन(EIS) के साथ आते है वही सोनी FDR-X3000 ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है जो काफी अच्छा है |


GoPro Hero 6 Black


अगर आपको Sony FDR-X3000 की बनावट पसंद नहीं है या आप 4K वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड करना चाहते है तो आपके लिए गो-प्रो हीरो 6 ब्लैक एक अच्छा विकल्प है | इसमें आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps पर, Full HD (1080p) रिकॉर्डिंग 240 fps पर रिकॉर्ड कर सकते है | इसमें 2 इंच की टच स्क्रीन लगी हुई है | इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) की बात करें तो यह मैक्सिमम 4K 30fps को सपोर्ट करता है | यानी 4K वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड करने पर आपको इमेज स्टेबिलाइजेशन नहीं मिलता है |
जहाँ अन्य एक्शन कैमरों को अंडरवाटर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए केस की जरुरत पड़ती है वही गो-प्रो हीरो 6 बिना केस के भी अंडरवाटर 10 मीटर तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है |



YI 4K +


अगर आप GoPro Hero 6 का विकल्प ढूढ़ रहे है तो आप Yi का 4K प्लस देख सकते है | यह एक्शन कैमरा गो-प्रो हीरो 6 के मुक़ाबले कम कीमत पर उपलब्ध है और साथ ही 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps पर, Full HD (1080p) रिकॉर्डिंग 120fps पर और HD (720p) रिकॉर्डिंग 240fps पर रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है | इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) की बात करे तो यह भी गो-प्रो 6 की तरह मैक्सिमम 4K 30fps को ही सपोर्ट करता है | इसमें 12 मेगापिक्सल सोनी कैमरा सेंसर लगा हुआ है | इसमें 2.2 इंच की टचस्क्रीन लगी हुई है | USB type C एक्सटर्नल माइक्रोफोन की सुविधा भी दी गयी है | वाटरप्रूफ हाउसिंग के साथ आप लगभग 40 मीटर तक अंडरवाटर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है | यह कम दाम में गो प्रो हीरो 6 का एक अच्छा विकल्प है |



GoPro Hero 5 Black


अगर आपको 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जरुरत नहीं है | तो आप गो-प्रो हीरो 5 ब्लैक एक्शन कैमरा देख सकते है | यह आपको 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर, Full HD (1080p) रिकॉर्डिंग 120fps पर और HD (720p) रिकॉर्डिंग 240fps पर रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है | इसमें 12 मेगापिक्सेल कैमरा सेंसर लगा हुआ है | साथ ही 2 इंच की टच स्क्रीन है | JPEG और RAW इमेज रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है | यह बिना केस के भी अंडरवाटर 10 मीटर तक वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा देता है |



Yi 4K


अगर आप गो-प्रो हीरो 5 का विकल्प ढूढ़ रहे है तो आप Yi 4K एक्शन कैमरा देख सकते है | यह आपको 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर, Full HD (1080p) रिकॉर्डिंग 120fps पर और HD (720p) रिकॉर्डिंग 240fps की सुविधा देता है |  इसमें 12 मेगापिक्सल सोनी कैमरा सेंसर लगा हुआ है | इसमें 2.19 इंच की टच स्क्रीन लगी है | इसकी बैटरी 1400 mAh क्षमता की है जो की लगभग 2 घंटे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देती है | अंडरवाटर वीडियोग्राफी के लिए आपको वाटरप्रूफ हाउसिंग केस की जरुरत पड़ती है | यह कम दाम में गो-प्रो हीरो 5 का एक अच्छा विकल्प है |



अंत में यही कहूँगा कि एक्शन कैमरा अपनी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग क़ाबिलियत, सरल उपयोग, अन्य कैमरा के मुकाबले कम दाम और अपने कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के कारण काफी उपयोगी और लाभकारी है | आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा और एक्शन कैमरा खरीदने में यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा | अगर आप एक्शन कैमरा ले रहे है तो आप चाहे तो हमारे नीचे दिए गए लिंक से भी ख़रीद सकते है -




04 March, 2018

Books to Read in March 2018

किताबें पढ़े मार्च २०१८ में 


आज हम बात कर रहे है उन किताबों की जिन्हें आप मार्च 2018 में पढ़ सकते है |

द आइकॉन ऑफ़ मिलियंस (The Icon of Millions)


लेखक - निवास बानुचंदर ( Nivas Banuchandar)
पढ़े - Amazon पर



12 रूल्स फॉर लाइफ : एन एंटीडोट टू केओस (12 Rules for Life : An Antidote to Chaos)


लेखक - जॉर्डन बी. पीटरसन (Jordan B. Peterson)
पढ़े - Amazon पर




Bollywood Movies Release in March 2018

मार्च 2018 में रिलीज़ बॉलीवुड फिल्में


नमस्ते दोस्तों, आज हम बात कर रहे है मार्च 2018 में रिलीज़ बॉलीवुड फिल्मों की | ये फिल्में आपको मार्च 2018 में देखने को मिलेंगी | शायद इनमें सभी फिल्मों के नाम शामिल ना हो और कभी कभी फिल्मों की रिलीज़ डेट बदल जाती है या अंत में टाल दी जाती है । अतः आप इस बात को भी ध्यान में रखें ।

Pari : Not A Fairy-Tale


परी : नॉट ए फैरी-टेल  एक हॉरर फिल्म है | इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और परमव्रत चटर्जी मुख्य भूमिका में है | यह फिल्म आपको 2 मार्च 2018 में देखने को मिलेगी | 

Veerey Ki Wedding


वीरे की वेड्डिंग  एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है | इस फिल्म में पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा और जिमी शेरगिल मुख्य भूमिका में है | यह फिल्म आपको 2 मार्च 2018 में देखने को मिलेगी |

Baa Baaa Black Sheep


बा बा ब्लैक शीप  एक कॉमेडी फिल्म है | इस फिल्म में मनीष पॉल, मंजरी फडनिस, अनुपम खेर, के. के. मेनन और अनु कपूर मुख्य भूमिका में है | यह फिल्म आपको 9 मार्च 2018 में देखने को मिलेगी |

Hate Story 4


हेट स्टोरी 4 एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है | इस फिल्म में उर्वशी रौतेला, विवान भटेना और करन वाही मुख्य भूमिका में है | यह फिल्म आपको 9 मार्च 2018 में देखने को मिलेगी |

Raid


रैड  एक क्राइम ड्रामा फिल्म है | इस फिल्म में अजय देवगन और इलियाना डी'क्रूज मुख्य भूमिका में है | यह फिल्म आपको 16 मार्च 2018 में देखने को मिलेगी |

Hichki


हिचकी  एक ड्रामा फिल्म है | इस फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में है | यह फिल्म आपको 23 मार्च 2018 में देखने को मिलेगी |

DaasDev


दासदेव  एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है | इस फिल्म में राहुल भट, रिचा चड्डा और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में है | यह फिल्म आपको 23 मार्च 2018 में देखने को मिलेगी |

Baaghi - 2


बागी 2 एक एक्शन फिल्म है | इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में है | यह फिल्म आपको 30 मार्च 2018 में देखने को मिलेगी |


अंत में यही कहूँगा कि इस बात का ध्यान रखें अक्सर फिल्मों की रिलीज़ डेट बदल जाती है और इन फिल्मों के अलावा अन्य फिल्में भी आपको मार्च 2018 में देखने को मिल सकती है | आप चाहे तो नीचे कमेंट कर के बता सकते है कि आप मार्च 2018 में इन फिल्मों में कौन सी फिल्म देखने जा रहे है | आशा करता हूँ आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी | आप चाहे तो हमारा यूट्यूब वीडियो भी देख सकते है -





अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते है तो आप कुछ सामान हमारे दिए गए अमेज़न ऑनलाइन लिंक से भी जा कर ख़रीद सकते है | इसमें आपको कोई अधिक धनराशि नहीं देनी पड़ेगी लेकिन इससे हमारी कुछ मदद ज़रूर हो जाएगी |  धन्यवाद