26 January, 2020

Current Affairs January 2020 Page 3

71वें गणतन्त्र दिवस के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें ।




इन्हें भी पढ़े - Page 12

17 January, 2020

Current Affairs January 2020 Page 2

ताइवान की राष्ट्रपति : साई इंग वेन 


11 जनवरी को ताइवान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर से डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की साई इंग वेन को राष्ट्रपति चुना है | उन्होंने 57 % से अधिक मत हासिल किये जबकि उनकी मुख्य प्रतिद्वंदी कुओमिनटांग पार्टी के  खान ग्वो यी 38 फीसदी मत ही हासिल कर सकी | 

राष्ट्रीय युवा दिवस 


राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को मनाया जाता है | यह दिवस स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है | इस वर्ष इसकी थीम 'राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति का इस्तेमाल' है | 









 इन्हें भी पढ़े - Page 1

07 January, 2020

Current Affairs January 2020

मालावथ पूर्णा : अंटार्कटिका की चोटी 


मालावथ पूर्णा ने अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी विन्सन मासिफ को 18 वर्ष की उम्र में फ़तह कर ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बनने का रिकॉर्ड बनाया है | वही उन्होंने 13 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट फ़तह किया था | 

मेजर जनरल कासिम सुलेमानी : अमेरिकी ड्रोन हमला 


अमेरिकी ड्रोन हमला में ईरान के सबसे ताकतवर जनरल, मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की मृत्यु हो गयी | सुलेमानी ईरानी सेना की एलीट रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स की विशेष कुद्स फोर्स के प्रमुख थे | 

इरफ़ान पठान : सन्यास 


भारतीय टीम के पूर्व आलराउंडर इरफ़ान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी | उन्होंने अपना अंतिम मैच फरवरी 2019 में मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेला था | 

गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2020


77 वाँ  गोल्डन ग्लोब अवार्ड अमेरिका के कैलिफोनिया शहर में दिए गए | इसमें बेस्ट मोशन पिक्चर - ड्रामा के लिए फिल्म '1917' को बेस्ट मोशन पिक्चर - म्यूजिकल और कॉमेडी के लिए 'वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड' को चुना गया |

अकबर पदमसी का निधन 


6 जनवरी को चित्रकार अकबर पदमसी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया | 


यूक्रेन का यात्री विमान हादसा 


ईरानी सेना ने यूक्रेन के यात्री विमान को गलती से अपनी मिसाइल से निशाना बनाने की बात को स्वीकारा है | इस हादसे में क्रू समेत सभी 176 लोगों की मौत हो गयी थी | इसमें ईरान के सबसे ज्यादा 82 नागरिक थे | 


प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल 


ब्रिटेन के राजशाही परिवार के महारानी एलिज़ाबेथ के पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने राजशाही सुख और दौलत छोड़ आत्मनिर्भर बनने का फैसला लिया है | 

ओमान के सुल्तान 


ओमान के सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद का 79 वर्ष की आयु में 10 जनवरी को निधन हो गया | काबूस ने 1970 में ब्रिटेन के समर्थन से अपने पिता को हटाकर सत्ता पाई थी वे 50 वर्ष तक सुल्तान रहे | उनके निधन के बाद उनके चचेरे भाई हैथम बिन तारिक अल सैद को ओमान का नया सुल्तान घोषित किया है | 






इन्हें भी पढ़े - Current Affairs December 2019